Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड से लक्ष्मण हेम्ब्रोम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि अचानक मौसम बदलने से फसलों को नुकसान हो रहा है। खेत में लगे सब्ज़ी और गेहूँ की फसलों को नुक्सान हो रहा है। पानी का मात्रा भी घट जा रहा है ,इससे किसानों को नुक्सान पहुँच सकता है

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड से प्रेरणा कुमारी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वो मौसम परिवर्तन के बारे में जानकारी चाहती है। एकाएक गर्मी का आना और तेज़ हवा चलना कैसे होता है ?

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता प्रभात कुमार जानकारी दे रहे हैं की इस क्षेत्र में कई बकरीयों की मौत हो रही है।लेकिन पशुपालन विभाग की ओर से इसके लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई है

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता ओमप्रकाश महतो जानकारी चाहते हैं की गर्मी के कारण पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। क्या इस समस्या का कोई विकल्प हो सकता है

Transcript Unavailable.

झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िला के बगोदर प्रखंड के अदवारा पोस्ट के बेलगंज ग्राम से सलोनी मुर्मू मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, इस वर्ष मौसम में बदलाव के वजह से जीव जंतु पर असर पड़ रहा है। तालाब और कुएँ का जल स्तर काफी नीचे चला जा रहा है। जिसके वजह से किसान परिवार के लोग काफी परेशान है

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर से कुंजलाल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है की, पहले और अब के मौसम में बहुत फर्क हो गया है। बारिश नहीं होने से किसान खेती नहीं कर पा रहे है, बारिश नहीं होने का सबसे बड़ा कारण है जंगल की कटाई

झारखंड राज्य के गिरिडीह ज़िला से मोबाइल वाणी संवाददाता ओमप्रकाश जानकारी दे रहे हैं की अभी के अपेक्षा पहले मौसम में बदलाव बहुत कम होता था। पहले वर्षा बहुत जल्दी-जल्दी होती थी। लेकिन अब वर्षा बहुत कम होती है।अभी दूसरी खेती करने का सोच रहे हैं। लेकिन वर्षा नहीं होने के कारण किसान खेतों में नई फसल नहीं लगा पा रहे हैं। इसके साथ ही बीमारियाँ भी बहुत ज्यादा बढ़ रही है