Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गिरिडीह शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को गणित-विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष संजय राजगढ़िया,उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा,उमेश प्रसाद सिन्हा, राम रतन महर्षि,जेएनवी प्रिंसिपल उपेंद्रनाथ चौबे और प्रधानाचार्य शिवकुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रांतीय योजनानुसार चार वर्गों में प्राकृतिक आपदा,वर्षा जल संरक्षण,कचरा प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत,विद्युत रसायन,जैव प्रौद्योगिकी आदि विषयों पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया।विज्ञान विषय में 163, गणित में 47 और संगणक में 30 प्रदर्शन के साथ नन्हे बाल वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।कहा कि मेला में प्रत्येक विषय पर प्रथम स्थान पर चयनित बच्चे आगामी प्रांतीय गणित- विज्ञान मेला हजारीबाग में शामिल होंगे।खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा गिरिडीह इकाई द्वारा झारखण्ड राज्य के जन्मदाता झारखण्ड पितामह बिनोद बिहारी महतो की एक सौवीं जयंती के मौके पर बिनोद बिहारी महतो चौक चिरैया मोड़ स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर मर्ल्यापण किया गया। इसके पश्चात बिनोद धाम घुजाडीह मे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।साथ ही मौके पर नेताओं ने कहा कि पढ़ो और लड़ो के उनके द्वारा दिए गए नारा को आत्मसात करते हुए पढ़ना भी है और लड़ना भी होगा, इसे प्रत्येक झारखण्डी युवाओं को अमल करने की जरूरत है। साथ ही साथ कुड़मी समाज के लोगों ने बोकारो एयरपोर्ट का नामकरण झारखण्ड पितामह बिनोद बाबू के नाम पर किए जाने एवं राजभवन तथा विधान सभा भवन में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने एवं राजधानी राँची मे बिनोद बिहारी महतो का समाधिस्थल बनाने की मांग की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।