झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला के बगोदर प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से ओमप्रकश महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के दुधमनिया गांव में सोमवार को बनवासी विकास आश्रम के द्वारा बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी में अंकुश लगाने हेतु लोगों की सहभागिता पर परिचर्चा की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल मजदूरी के बारे में बताते हुए इसकी रोकथाम में सभी से अपनी अपनी सहभागिता निभाने की अपील की।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।