प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में भारत का पहला अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजारका उदघाटन किया। श्री मोदी ने कई अन्य विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा - नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-आत्मनिर्भर, सशक्त और सुरक्षित भारत की नींव रखती है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर अनेक शिक्षा पहल की शुरुआत की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी पर हंगामे के बाद संसद दिन भरके लिए स्थगित। सरकार ने बताया कि विभिन्न रक्षा वस्तुओं के विनिर्माण के लिए तीन सौ 58 कंपनियों को कुल पांच सौ 84 औद्योगिक लाइसेंस जारी किए गए। सरकार ने छावनी बोर्डों को अधिक लोकतांत्रिक बनाने के लिए छावनी अधिनियम, 2006 में संशोधन का प्रस्ताव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सैनिकों के अनाथ बच्चों की वित्तीय सहायता एक हजार रुपये से बढाकर तीन हजार रुपये प्रति माह करने की घोषणा की। प्रधानमंत्री आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के पहले सम्मेलन का उदघाटन करेंगे। और अब खबर खेल जगत से...... खेलों में, राष्ट्रमंडल खेल का डीडी स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण किया जा रहा है। आकाशवाणी तथा आकाशवाणी और डीडी स्पोर्ट्स के ट्विटर हैंडल पर भी नियमितअपडेट दिए जा रहे हैं। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में; भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीन शून्य से हराया। बॉक्सिंग में शिवथापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को हराया।