सकलडीहा। पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में, श्रीमान क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2024 धारा 147,148,323,504,506,427,308,307 भादवि के वांछित अभियुक्तगण 1.सुमित कुमार पुत्र उदल राम 2.रामअवतार राम पुत्र स्व0 पोल्हावन 3.अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम डेढगांवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को नौरंगाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।