कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन तहसील कप्तानगंज का चुनाव 2024 ऐतिहासिक रहा, जहां तहसील के गठन के बाद पहली बार विनोद कुमार मिश्रा निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, वहीं टाई रहे मतदान के लॉटरी सिस्टम के चुनाव में उमेश रहे,बाकी कोषाध्यक्ष के चुनाव में14 मतों के अंतर से दिलीप सिंह निर्वाचित हुए, गौरतलब हो की अध्यक्ष पद हेतु विनोद मिश्रा पहले ही निर्विरोध हो गए थे, बाकी मुकाबला मंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर रहा। आज मतदान की गणना में मंत्री पद के दो उम्मीदवार उमेश दुबे और अमर नाथ शर्मा का मत बराबर हो गया, एल्डर कमेटी के निर्णय पर लॉटरी हुई, उमेश दुबे विजेता हुए। वहीं कोषाध्यक्ष में दिलीप सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हृदयानंद पांडेय को 14 मतों से हराए,दिलीप को 37 और हृदयानंद को 23 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार आगामी 2024 के चुनाव में विनोद मिश्रा अध्यक्ष, उमेश दुबे महामंत्री, और दिलीप सिंह कोषाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। वही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु दीनानाथ शर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतु राजन पान्डेय सतीश चंद्र गौड़ चंद्रशेखर यादव व मनोज कुमार राय ,संयुक्त मंत्री पद हेतु लालमन सिंह प्रशासन अभिनेंद्र प्रताप सिंह सूचना गोविंद कुमार पुस्तकालय को चयनित किया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी राजनंदन लाल श्रीवास्तव, नी वर्तमान अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, अरुण सिंह हीरा पांडेय, मिर्जा एकतेदार हुसैन, ,परमहंस प्रसाद, जय प्रकाश नारायण आदि उपस्थित रहे।