*समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा प्रदर्शन* नगर पंचायत कुरसठ निवासी समाजसेवी रत्नेश मोहन,शमशेर अली( एडवोकेट), सरनाम सिंह,रमेश चन्द्र तिवारी, पवन पटेल , मुन्नी देवी, सुबेदार,इसरार, पिंटू (दिव्यांग), रामदुलारी, श्रीराम, लक्ष्मी कान्त, अबरार,एकरार, रूपरानी , शाहजहां, शांतिदेवी, आशुतोष पटेल,सहित अन्य नगर निवासियों ने बताया कि आठ सूत्रीय शिकायती पत्र शासन सहित जिलाधिकारी को भेजा गया था। 12 दिसम्बर तक समस्याओं के सम्बन्ध में सज्ञान नही लेने पर 13 दिसंबर से प्रातः 11 बजे से साम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।नगर वासियों ने बताया कि धरना प्रदर्शन चौथा दिन भी जारी रहा लेकिन कोई जिम्मेदार उनकी सुध तक लेने नहीं आया प्रदर्शन कारियों ने बताया जब तक जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।।