उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजस्व विभाग ने देर शाम तहसील के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण में मिली खामियों को जल्द से जल्द दूर करने का निर्देश दिया। उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के राज्य मंत्री अनूप प्रधान देर शाम तहसील के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिसकी शुरुवात राजस्व लिपिक के कक्ष से हुई उन्होंने यहां विभिन्न फाइलों का अवलोकन कर राजस्व कर्मी जानकारी प्राप्त किया। इसके उपरांत खतौनी कक्ष का निरीक्षण कर उचित मूल्य पर किसानों को खतौनी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला लेखपाल से महिलाओ की दर्ज होने वाली समस्या समाधान के तरीके की जानकारी हासिल कर महिलाओ की समस्याओं को हर हाल में हल करने व इसके निस्तारण के उपरांत फिडबैक दर्ज करने का निर्देश दिया। उन्होंने दाखिल खरिज रजिस्टर का अवलोकन कर भूमाफियाओं व पेपर में हेराफेरी करने वालो की नकेल कसने का निर्देश उपजिलाधिकारी ब्यास नरायण उमराव को दिया।इस निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक विनय प्रकाश गौड़ एसडीएम व्यास नारायण उमराव तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी नायब तहसीलदार अंजू यादव संजय सिंह मार्कण्डेय गुप्ता आशुतोष कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।