कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खभराभार में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ की जानकारी विभाग के जिम्मेदारों द्वारा दिया गया। कप्तानगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खभराभार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम के नोडल अधिकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्रा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पांच ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड का वितरण के साथ दो प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को भाजपा के मंडल अध्यक्ष आनन्द मिश्रा व भाजपा क्षेत्रीय प्रशिक्षण प्रमुख जय प्रकाश उपाध्याय ने सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाया जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से बताया। जिसमें जन धन योजना उज्वला गैस योजना आयुष्मान योजना किसानों को खाद बीज पर मिलने वाले सुविधाओ समेत अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम को जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण शुक्ला पूर्ति निरीक्षक बैजनाथ सिंह चिकित्सक डॉ परवेज आलम सहायक विकास अधिकारी सुबाष पटेल आदि ने सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन तैमूर अंसारी ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मीना देवी प्रेम सागर साहनी मुन्ना विश्वकर्मा त्रिभुवन प्रसाद लालमन किरण देवी पुष्पा देवी कविता देवी सुमन देवी सरिता देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।