कछौना,हरदोई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने हेल्थ एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन किया, उन्होंने कहा कछौना में आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य के लिए सौगात है। जिसमें विभिन्न बीमारियों की जांच के लिए 156 जांच निःशुल्क प्रदान की जाएगी। जिससे उन्हें बीमारी का सही इलाज, अतिरिक्त आर्थिक बचत होगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य मेला का भी आयोजन किया गया। इस मेले में बाल विकास पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य व कृषि विभाग की तरफ विभिन्न योजनाओं के जागरूकता स्टाल लगाए गए थे। विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। स्वास्थ्य मेले की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई। छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनमोहन लिया। स्वस्थ जीवन शैली के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का होना भी आवश्यक है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सुरक्षित मातृत्व, नवजात शिशु, खुशहाल बचपन, नियोजन परिवार आदि के बारे में स्वास्थ्य सेवाओं दवा, जांच, टीकाकरण आदि भी किया गया। प्राइवेट अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के आयुष्मान योजना के तहत लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए। सुरक्षित मातृत्व के लिए विभिन्न योजनाएं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही है। इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा कछौना हमारी जन्म व कर्म भूमि है, यहां से हमें विशेष लगाव है। कछौना क्षेत्र को आगे ले जाने के लिए वह सदैव प्रयास रत हैं। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं, अपनी निधि से हेल्थ एटीएम के लिए 10 लाख रुपए की धनराशि दी है। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोहिताश कुमार, प्रधानाचार्य राम शंकर शुक्ला, युवा भाजपा नेता संचित अग्रवाल, प्रभारी अधीक्षक डॉ० किसलय वाजपेई, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर विकास सिंह, राजेश सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एसपी सिंह, व्यापार मंडल महामंत्री अवधेश गुप्ता, दिवाकर सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, मयंक सिंह, ग्राम प्रधान असद शाहिद, डॉक्टर मुख्तार, श्रीश मिश्रा, मोहम्मद नसीम, महामंत्री शिवम मिश्रा, ग्राम प्रधान महेश गुप्ता, आंगनबाड़ी कर्मचारी ब्लॉक अध्यक्ष ममता दीक्षित, अनूप दीक्षित, पूर्व ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह, प्रधान राजेंद्र गौतम, मदन मिश्रा, सिद्धि पाल, अजय बाजपेई, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।