सण्डीला नगर के रामलीला ग्राउंड में आज 15 अक्टूबर से रामलीला शुरू होगी  रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मथुरा  वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रामलीला का आयोजन 15 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को गणेश पूजन नारद मोह का  कार्यक्रम होगा 16 अक्टूबर को राम जन्म ताड़का वध, 17 अक्टूबर को नगर दर्शन अहिल्या उद्धार 18 अक्टूबर को धनुष यज्ञ परशुराम लक्ष्मण संवाद, 19 अक्टूबर श्री राम बारात का भव्य आयोजन किया जाएगा 20 अक्टूबर को राम वनवास तालाब मेला 21अक्टूबर को दशरथ मरण सीता हरण, 22 अक्टूबर को सुग्रीव राम मित्रता लंका दहन, 23अक्टूबर को मेघनाथ अहिरावण वध 24अक्टूबर को विजयदशमी दशहरा कुंभकरण रावण वध, 25अक्टूबर को भरत मिलाप शोभायात्रा, और 26 अक्टूबर को राजतिलक व नाटक का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि दिन के कार्यक्रम रामलीला ग्राउंड में होंगे और रात के कार्यक्रम पुरानी गल्ला मंडी में होंगे