बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न बेनीगंज/हरदोई_भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत की गई इस बैठक में बेनीगंज नगर मंडल के पदाधिकारी शक्ती केंद्र प्रभारी सक्ती केंद्र संयोजन बूथ अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बेनीगंज मंडल अध्यक्ष देव सेन अवस्थी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तीकरण के प्रवासी बिशुन दयाल शुक्ला ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बताया कि सभी बूथों के अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया जाना है जिसमें बूथ की पूरी कार्यकारिणी एवं प्रत्येक वार्ड के पन्ना प्रमुख का भी सत्यापन होना आवश्यक है। सभी की बैठक कर प्रत्येक बूथ के प्रत्येक पन्ना प्रमुख की विस्तृत जानकारी जिले एवं प्रदेश कार्यकारिणी तक पहुंचाई जानी है। बताया कि भारतीय जनता पार्टी अपने सभी पदाधिकारी को एवं कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़कर पार्टी को और सशक्त बनाने का काम कर रही है। मंडल के सभी पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने का कार्य करें। साथ ही जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़े हैं उनसे मिलकर उन्हें जुड़वाने का कार्य करें। नए मतदाताओं को पार्टी एवं सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करें। सरकार की मंशा सबका साथ सबका विकास को लेकर है यह सपना किसी भी सूरत में साकार होना चाहिए हर किसी को सरकारी योजनाओ का लाभ मिले सभी जागरूक हो। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष देव सेन अवस्थी, मंडल महामंत्री पारस नाथ, उपाध्यक्ष श्री निवास, बूथ अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, नवल किशोर साधू, महेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश काका सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।