- श्रीमती द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सोमवार को शपथ ग्रहण करेंगीं। - अंटार्टिक विधेयक 2022 पारित होने के साथ लोकसभा दिनभर के लिए स्‍थगित, सदस्‍यों द्वारा जनहित के मुद्दों पर विशेष उल्‍लेख के साथ राज्‍यसभा आज तक के लिए स्‍थगित। - वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने व्‍हाइट गुड्स उद्योग से अंतर्राष्‍ट्रीय चैंपियन बनने का आह्वान किया। व्‍हाइट गुड्स के लिए उत्‍पादन से संबद्ध प्रोत्‍साहन योजना पर निवेशक गोलमेज समारोह को सम्‍बोधित किया। - सरकार ने कहा - पिछले पांच वर्षों के दौरान रेलवे ने समूह-ग विभिन्न पदों के लिए एक लाख 68 हजार से अधिक लोगों की भर्ती की। - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गांधी नगर में वाहन और मोबाइल चोरी की ई-प्राथमिकी दर्ज करने की गुजरात पुलिस की प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किये। प्रधानमंत्री ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को बधाई दी। - 68वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कारों की घोषणा। फिल्‍म अभिनेता अजय देवगन को तान्‍हा जी-द अनसंग वॉरियर और तमिल अभिनेता सूर्या को सूराराय पोत्रू के लिए संयुक्‍त रूप से राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार दिया जाएगा। - पहली खेलों इंडिया तलवारबाजी महिला लीग सोमवार से नई दिल्‍ली के ताल कटोरा इंडोर स्‍टेडियम में शुरू होगी।

आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बन गई हैं। जिस वक्त द्रौपदी मुर्मू के नाम पर मुहर लगी वो क्षण ऐतिहासिक था, क्योंकि मुर्मू ऐसी पहली आदिवासी महिला हैं, जो देश के सबसे बड़े संवैधिक पद पर बैठेंगी। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनावों में 72 फीसदी वोट मिले हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

दुनिया भर में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है वो किसी से छुपी नहीं है। बढ़ती कीमतों ने लोगों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है, जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा समाज के गरीब तबके को उठाना पड़ रहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास संगठन की ओर से जारी ताजा विश्लेषण से पता चला है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

-द्रौपदी मुर्मू चुनी गईं देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति, 25 जुलाई को शपथग्रहण। -नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा - एयरलाइंस हवाई अड्डों पर चेक-इन काउंटरों पर बोर्डिंग पास जारी करने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। -कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। -महाराष्ट्र सरकार ने घोषण की - दही हांडी, गणेश उत्सव, मुहर्रम और अन्य त्योहारों में कोविड प्रतिबंध नहीं होंगे। -विदेश मंत्रालय ने कहा- श्रीलंका को आर्थिक सहायता देने में भारत सबसे आगे। -अमरीका में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अन्नू रानी भाला फेंक के फाइनल में पहुंची। नीरज चोपड़ा आज पुरूष वर्ग के क्वालीफिकेशन दौर में खेलेंगे। -ताइपे ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पी. कश्‍यप सिंग्‍ल्‍स के और ईशान भटनागर तथा तनीषा क्रास्टो मिक्‍स्‍ड डबल्‍स के क्वार्टर फाइनल में।

हाल ही में दावा किया गया है कि अग्निपथ स्कीम का रजिस्ट्रेशन व्हाट्सअप के जरिए भी हो रहा है. इस मामले में जब पीआईबी ने पड़ताल की तो इस संदेश को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने बताया कि उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन के ​लिए अधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

सरकार ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि पिछले तीन वर्ष में 3,92,643 भारतीयों ने अपनी नागरिकता छोड़ दी तथा सबसे अधिक भारतीयों को अमेरिका ने नागरिकता दी. आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 से 2021 के दौरान नागरिकता छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या 3,92,643 थी। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड से बचाव के दो सौ करोड़ टीके लगाने की उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य कार्यकर्ताओं की सराहना की। -प्रधानमंत्री ने बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के साथ वर्चुअल संवाद किया। -राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना आज होगी। -संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही महंगाई और अन्य मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद लगातार तीसरे दिन भी बाधित। -उच्चतम न्यायालय ने बंथिया आयोग की रिपोर्ट स्वीकार की। महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव में अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशस्त।मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फैसले का स्वागत किया। -जम्मू जिला प्रशासन ने बढ़ते कोविड मरीजों के कारण सभी सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाना अनिवार्य किया। -केरल सरकार ने मंकीपॉक्स से निपटने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी की। -श्रीलंका में रानिल विक्रमसिंघे राष्ट्रपति चुने गए। -ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए चौथे दौर के मतदान के बाद ऋषि सुनक शीर्ष पर। -और बैडमिंटन में पारुपल्ली कश्यप सहित चार भारतीय खिलाड़ी ताईपेई ओपन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में।

संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार की समिति को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि निरस्त किए जा चुके कृषि कानूनों का समर्थन करने वाले ‘तथाकथित किसान नेता’ इसके सदस्य हैं. एसकेएम के वरिष्ठ सदस्य दर्शन पाल ने आरोप लगाया कि केंद्र की समिति ‘फर्जी’ दिखती है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सभी राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों को बिना समय गंवाए कोविड-19 मृतकों के परिजनों को मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने कहा कि अगर किसी दावेदार को मुआवजा राशि का भुगतान न किए जाने या फिर उनका दावा ठुकराए जाने के संबंध में कोई शिकायत है तो वे संबंधित शिकायत निवारण समिति का रुख कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

Transcript Unavailable.