भुरकुंडा। सौदा डी पंचायत के बूथ संख्या 304 में शनिवार को पतरातू मंडल ‘लाभार्थी संपर्क अभियान’ की शुरुवात की गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा महामंत्री पंकज कुमार सिंह व संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता डब्लू पांडेय ने किया। मौके पर अभियान के संयोजक किशोर कुमार महतो ने बताया की यह अभियान भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा तय किया गया। इसके तहत झारखंड राज्य के सभी बुथो में इस अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत 04 मार्च तक लाभार्थियों से सीधे संपर्क किया जाना है।। उन्होंने आशा जताया की मंडल स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए मैपिंग कर लाभार्थी सूची कार्यकर्ताओं को जल्द उपलब्ध हो जायेगा। साथ ही जिन लाभार्थियों से संपर्क होगा उनका ब्यौरा अपलोड करना आवश्यक होगा। जहां नेटवर्क की समस्या है, वहां ऑफलाइन भी किया जायेगा। इसके लिए सभी बूथों पर फॉर्म भेजा गया है। बताया गया की सभी लाभार्थियों से 9638002024 पर मिस्ड कॉल करवाना तथा तमाम घरो में मोदी जी का स्टीकर चिपकवाने का कार्य किया जायेगा। सरल हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 8287809809 पर संपर्क करना है। इस अभियान में पतरातू मंडल के 66 बूथो पर बुथ अध्यक्ष मंडल के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित होंगे। अभियान को सफल बनाने में मुख्य रूप से जिला के मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, रविकांत कुमार, असलम मियां, अवधेश कुमार सिंह, विशुन राम, राजाराम सिंह, रविंद्र पांडे, बबन मिश्रा, भगवान साव आदि जुटे हैं।