मौसम विभाग के अनुसार आगामी सर्दियों के मौसम यानी दिसंबर 2022 से फरवरी 2023 के दौरान, भारतीय प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान के सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसी तरह इन हिस्सों में अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों व उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान सामान्य से कम रह सकता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
