खरीफ सीजन की बुआई का समय लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन अभी भी पिछले साल के मुकाबले लगभग 22.90 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई नहीं हो पाई है। वहीं दलहन की बुआई भी पिछड़ी हुई है। सबसे अधिक प्रभावित राज्य झारखंड है। झारखंड में पिछले साल सितंबर के पहले सप्ताह तक 17.58 लाख हेक्टेयर में धान की रोपाई थी, जबकि इस साल 2 सितंबर 2022 को समाप्त तक केवल 7.777 लाख हेक्टेयर में धान की बुआई हुई है।