-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वडोदरा में गुजरात गौरव अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। 21 हजार करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। -प्रधानमंत्री ने कहा - देश आज महिलाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बना रहा है और निर्णय ले रहा है। महिलाओं का तीव्र विकास और सशक्तिकरण 21वीं सदी में भारत के विकास के लिए समान रूप से महत्‍वपूर्ण हैं। -अग्निवीरों को रक्षा मंत्रालय, सशस्‍त्र पुलिस बल और असम राइफल्‍स की रिक्‍तियों में दस प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। -पोलियो टीकाकरण अभियान 2022 आज से 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा। -असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, प्रधानमंत्री ने हरसंभव सहायता देने का आश्‍वासन दिया। -भारत और यूरोपीय संघ ने मुक्‍त व्‍यापार समझौते के लिए आठ वर्ष बाद बातचीत फिर से शुरू की। -अफगनिस्‍तान में काबुल में हुए दो विस्‍फोटों में दो लोगों की मौत और कई लोग गुरूद्वारे में फंसे हुए हैं। भारत ने स्थिति पर चिंता प्रकट की। कहा - स्थिति पर नजर रखे हुए है। -चोपड़ा का एक और कमाल, फिनलैंड में जीता गोल्ड मेडल, 86.69 मीटर दूर फेंका भाला