- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वैश्विक पहल 'पर्यावरणीय जीवनशैली अभियान की शुरूआत की। सतत विकास के लिए मानव केंद्रित और सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। - प्रधानमंत्री ने उम्‍मीद जताई कि यह अभियान आने वाली पीढियों का भविष्‍य सुरक्षित करेगा। लोगों से रीयूज़, रीडूस और रीसाइकल के नियम को अपनाने को कहा। - प्रधानमंत्री ने कहा - पश्चिमी देश पृथ्वी के संसाधनों का अधिक दोहन कर रहे हैं और बड़े कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं। - विश्व पर्यावरण दिवस पर नई दिल्ली में 'मिट्टी बचाओ यानी सेव सॉइल आंदोलन' कार्यक्रम को संबोधित किया। - देश को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए सभी राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और स्थानीय निकायों ने आज से विशेष अभियान शुरू किया। - भारतीय जनता पार्टी ने समुदाय विशेष के विरूद्ध विवादास्पद टिप्पणी के लिए पार्टी नेता नूपुर शर्मा को निलंबित और नवीन जिंदल को निष्कासित किया। - स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बिहार के रक्सौल में भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण की राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला का उद्घाटन किया। - बांग्लादेश के कंटेनर डिपो में आग लगने से 37 लोगों की मृत्यु और चार सौ से अधिक घायल। - राफेल नडाल 14वीं बार बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, फाइनल में कैस्पर रूड को दी मात