दरौदा कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन और गो पूजा का विशेष महत्व है। लेकिन सूर्य ग्रहण के कारण तीसरे दिन प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा की तैयारी आरंभ हो गई। अल सुबह युवतियों ने पूजा स्थल की सफाई की। साथ ही गाय के गोबर लाकर उसका घर बनाया तथा उसमें गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। उसमें बजरी के रूप में चना, मटर रखी। इस दौरान गीतों से वातावरण गूंज उठा। पूजा को ले युवतियों में काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एवं युवतियां अपने भाइयों की दीर्घायु होने के लिया भगवान से दुआ करेंगी