बिहार राज्य के औरंगाबाद जिला से सलोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी पुरुष के मुकाबले महिलाओं को जमीन में अधिकार कम दिया जा रहा है।पहले पुरुष के नाम से जमीन रजिस्ट्री होता था। क्योंकि पुरुष ज्यादा पढ़े लिखे होते थे और महिलाएं कम पढ़ी - लिखी होती थी।सरकार की निति के फलस्वरूप अब महिलाएं शिक्षित हो रही हैं।शिक्षित महिलाएं अपने हक़ को जानती हैं। इसी महिलाएं जमीन अपने नाम से करवा रही हैं। लेकिन कई पति आज भी पत्नी के नाम जमीन का रजिस्ट्री नही करवाते हैं।
