मगध विश्वविद्यालय में अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर 32वां दिन भी जारी रहा धरना। इस बीच अनेक राजनीतिक पार्टियों, छात्र संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता भी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर चिंतित हैं। सभी ने अपने तरफ़ से प्रशासनिक अधिकारियों, पदाधिकारियों, वाइस-चांसलर और राज्यपाल से लेकर सरकार तक गुहार लगाई है। विश्वविद्यालय की ओर से अभी तक किसी ने भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर कोई पहल नहीं की जा रही है।