भाजपा ने पश्चिम बंगाल के राज्‍यपाल जगदीप धनखड को राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उपराष्‍ट्रपति पद का उम्‍मीदवार घोषित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ किया। कहा - इससे क्षेत्र में सम्‍पर्क और औद्योगिक विकास बढेगा। संसद के मॉनसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक की। राजनीतिक दलों ने सदन के सुचारू संचालन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ग्रस्‍त लोगों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। और अब खबर खेल जगत से ... ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने निशानेबाजी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता; पदक तालिका में भारत चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य के साथ शीर्ष पर। राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने की 322 सदस्यीय भारतीय दल की घोषणा