"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा पौधों में आयरन की कमी और अधिकता के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

गर्मी की लहर के दौरान बाहर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा पर आधारित कार्यक्रम। यह कहानी एक परिवार के माध्यम से लू से होने वाले खतरों, चिकित्सा सलाह और सुरक्षा उपायों को दर्शाती है, साथ ही श्रोताओं को जागरूक करने का प्रयास करती है। आपकी राय में इस भीषण गर्मी में किस तरह से बाहर काम करने वाले लोग अपना ध्यान रख सकते हैं? हम किस तरह से इन लोगों की मदद कर सकते हैं?

दोस्तों, समाज में लैंगिक समानता प्राप्त करने के लिए सामाजिक असमानता को दूर करना सबसे ज़रूरी है। शिक्षा, जागरूकता, और कानूनों का कड़ाई से पालन करके हम एक ऐसा समाज बना सकते हैं जहाँ पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार और अवसर प्राप्त हों। तो दोस्तों, हर समस्या का समाधान होता है आप हमें बताइए कि _____ हमारे समाज में लैंगिक असमानता क्यों मौजूद हैं? _____आपके अनुसार से लैंगिक समानता को मिटाने के लिए सरकार के साथ साथ हमें किस तरह के प्रेस को करने की ज़रूरत है ?

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि महिलाओं के ऊपर घर से ले कर बाहर तक की कई जिम्मेदारियां होती है। इसके साथ ही उन पर पाबंदिया भी लगाई जाती है। जिसके कारण महिलाओं को कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई जगहों पर उन्हें वेतन भी कम दिया जाता है। महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाने में राजनीतिक क्षेत्र में पहुँच रखने वाली महिलायें अगर ईमानदारी से कार्य करें , तो सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। इससे वो अपने हित में आसानी से बिल पास करवा सकती हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इन तक सही से पहुंचे तो भी वो आत्मनिर्भर बन पायेंगी। उनके लिए लोन की व्यवस्था सरल होनी चाहिए। जिससे की वो आसानी से काम की शुरुआत कर सकें। अगर हर स्तर पर सही मायने में महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किये जाए तो जल्द ही परिस्थिति में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे पैसों के सही निवेश के बारे में

इस भीषण गर्मी की चपेट में आने से बचना है, तो मौसम विभाग या सरकार द्वारा दी जाने वाली जानकारी और चेतावनी को गभीरता से समझना है और उन बातों का पालन करना है. सावधानी और सतर्कता, इन दोनों बातों का हमें ध्यान रखना है |इस भीषण गर्मी से जुड़ी चेतावनी आपको कहाँ से मिलती है ? चेतावनी सुनने या देखने के बाद आप क्या कदम उठाते है ? आप या आपके आसपास लोग इस भीषण गर्मी से बचने के लिए क्या करते है ?

यह नौकरी उन लोगों के लिए है कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल के 17727 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी भी स्ट्रीम से स्नातक पास किया हो , इसके साथ ही उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष होनी चाहिए। इन पदों पर वेतनमान नियम अनुसार दिया जाएगा।ओबीसी व सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन निशुल्क है, इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन भर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://www.sarkariresult.com/ssc/ssc-cgl-2024/ योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के बाद किया जाएगा। याद रखिए इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 24/07/2024 है ।

उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता शैलेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि महिलाओं का शोषण तो होता ही है, कई जगहों पर उन्हें वेतन भी कम दिया जाता है। महिलाओं की स्थिति में बदलाव लाने में राजनीतिक क्षेत्र में पहुँच रखने वाली महिलायें अगर ईमानदारी से कार्य करें , तो सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं। अगर महिलायें अपनी खुद की एक पार्टी बनाती हैं। जिसकी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सब महिला ही रहे तो काफी अच्छा होगा। इससे वो अपने हित में आसानी से बिल पास करवा सकती हैं। इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इन तक सही से पहुंचे। महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए बाजार मिल जाए तो ये आसानी से अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने में परिवार की भूमिका भी महत्वपुर्ण है, उन्हें भी अपने परिवार की सदस्यों को आजादी देनी चाहिए।महिलाओं को अपनी बात आगे रखने का अवसर और सहयोग मिलना चाहिए। अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहन मिलना चाहिए

साथियों, हमें बताएं कि क्या आपके क्षेत्र के सरकारी जिला अस्पतालों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाडी में पानी की कमी है? क्या वहां प्रशासन ने पानी की सप्लाई व्यवस्था दुरूस्त नहीं की है? अगर अस्पताल में पानी नहीं मिल रहा है तो मरीज कैसे इलाज करवा रहे हैं? क्या पानी की कमी के कारण बीमार होते हुए भी लोग इलाज करवाने अस्पताल नहीं जा रहे? या फिर आपको अपने साथ घर से पानी लेकर अस्पताल जाना पड़ रहा है? अपनी बात अभी रिकॉर्ड करें, फोन में नम्बर 3 दबाकर.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...