शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत नए सत्र में बच्चों के प्रवेश शुरू हो गए हैं। अलाभित और दुर्बल आर्य वर्ग समूह परिवारों के 7082 बच्चों का पहले चरण की लॉटरी में चयन किया गया है। वहीं, प्रवेश में आनाकानी और मनमानी करने वाले स्कूलों को पहले ही चेतावनी जारी कर दी गई है। अबकी प्रवेश में हीला हवाली पर स्कूलों की मान्यता वापसी निश्चित है। आरटीई में सभी निजी स्कूलों में उपलब्ध सीटों में 25 प्रतिशत हिस्सा दुर्बल आयवर्ग के बच्चों से भरने का नियम है। हालांकि हर साल प्रवेश प्रक्रिया में स्कूलों की तरफ से प्रवेश में मनमानी के कई मामले सामने आते हैं। अभिभावक बीएसए कार्यालय शिकायत लेकर पहुंचते हैं। स्कूलों की तरफ से बच्चों से रजिस्ट्रेशन शुल्क मांगा जाता है। या, नाम की स्पेलिंग और पते की गलतियों के नाम पर उन्हें प्रवेश देने से मना किया जाता है। इसे देखते हुए इस साल स्कूलों को पहले ही चेतावनी जारी की गई है। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि डीएम कार्यालय के अलावा बेसिक शिक्षा कार्यालय से भी स्कूलों को हिदायत दी गई है। सभी स्कूलों को लॉटरी में चयनित बच्चों का प्रवेश समय से लेने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कोई शिकायत सामने आने पर संबंधित स्कूल के खिलाफ मान्यता वापसी की कार्रवाई की जाएगी।

Transcript Unavailable.

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वितरण किया गया स्मार्टफोन

पुलिस जांच पड़ताल में जुटी होगा अति शीघ्र चोरी का खुलासा

गांव में जैविक खेती स्वास्थ व पेयजल की सुविधा भी मुहैया कराई गई

परिजनों ने अनहोनी की घटना से थाने में लगाई गुहार पुलिस गुमसुदगी दर्ज कर कर रही है जांच पड़ताल

फूलपुर पुलिस डॉग स्क्वायड फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर कर रही है जांच पड़ताल

रोहनिया आराजी लाइन ब्लाक सभागार में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश के तहत संचालित नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह के महिलाओं व कैडर्स के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि आराजी लाइन व प्रदेश सचिव अपना दल यस डॉ महेंद्र पटेल साथ में खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन अभिषेक सिंह,रेखा चौहान महामंत्री महिला मोर्चा,डॉ सोनी सहित सैकड़ो महिलाओं ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के ऑनलाइन संवाद को सुना ।

नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में प्रभारी प्रवर्तन दल कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा जोनल अधिकारी दशाश्वमेध जोन संजय तिवारी के नेतृत्व में और कर निरीक्षक के साथ लहरतारा और बौलिया क्षेत्र में गृह कर बकायेदारों के खिलाफ़ कार्रवाई करते हुए 01 दुकान को सील कर दिया गया वहीं रू. 1,00,000/- गृह कर वसूला गया। जोनल अधिकारी आदमपुर जोन मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सरैया इलाके में₹40000 गृह कर वसूल किया गया और तीन दुकानों को सील किया गया। भेलूपुर जोन जोनल अधिकारी जेके आनंद के नेतृत्व में सुंदरपुर इलाके में अतिक्रमण अभियान चलाया गया