दोस्तों, बहुत दुःख और भारी मन के साथ हम ये बता रहे है कि ग्रामवाणी की प्रखर सामुदायिक संवाददाता सहकर्मी, लखनऊ मोबाइल वाणी की कोऑर्डिनेटर, सामाजिक कार्यकर्ता और हम सब की अज़ीज़ माधुरी चौहान अब इस दुनिया में नहीं रहीं।

उत्तरप्रदेश राज्य से आंचल पटेल उद्यमी वाणी के माध्यम से जानना चाहती है की, कम लागत से गाँव में कौन सा बिजनेस शुरू किया जा सकता है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला के गहरपुर से रूबी पटेल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके खेत में फसल लगी हुई है। सिंचाई मशीन नहीं है जिस कारण खेती नहीं कर पा रही है। इनके पास पैसे नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से ख़ुशी वर्मा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके पास साइकिल की दूकान खोलने के लिए पैसे नहीं है

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से अरुण कुमार पटेल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उन्हें गेरज खोलने के लिए पैसों की ज़रुरत है

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला के सेवापुरी के रामडीह से हमारी श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि उनके ग्राम में नालियों की सफाई होनी चाहिए। गन्दगी के कारण मच्छर का प्रकोप और बीमारी बढ़ने का ख़तरा है

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी जिला के सेवापुरी ब्लॉक से रंगीता मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, माहवारी के दौरान इन्हे कमजोरी महसूस होता है, बहुत ब्लीडिंग होता है और कमजोरी महसूस भी होता है। इसके लिए इन्हे सहायता चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से मनीषा सरोज ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से बताती है कि उन्हें माहवारी के समय पेडू ,कमर और हाथ पैर में बहुत दर्द होता है। इन्हे सुझाव चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से दीक्षा भारती,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से बताती है कि उन्हें माहवारी के दौरान दर्द होता है। इसके लिए दवा लेना चाहिए या नहीं। इन्हे सहायता चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के वाराणसी ज़िला से सरिता भारती ,वाराणसी स्वास्थ्य सहायक वाणी के माध्यम से बताती है कि उन्हें माहवारी के दौरान कमज़ोरी महसूस होती है। कुछ खाने पीने का मन नहीं करता है