वाराणसी के भारत अध्ययन केन्द्र, बीएचयू, महाकवि जयशंकर प्रसाद ट्रस्ट,लखनऊ एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'महाकवि जयशंकर प्रसाद और भारत का सांस्कृतिक गौरवबोध' के दूसरे दिन डा. विध्याचल यादव ने कहा कि प्रेमचंद और प्रसाद हिंदी कथा साहित्य में एक साथ उदित होते हैं और दोनों काशी के हैं। प्रसाद का मूल्यांकन प्रेमचंद के समानांतर ही होता रहा। प्रसाद की कला कथा, कविता, उपन्यास में भी रहा परंतु प्रेमचंद से कुछ कमजोर लेकिन अद्भुत विचारों वाले हैं। डा. मयंक भार्गव, डा. विवेक सिंह, हुई। प्रो. बलिराज पांडेय व डा. प्रभाकर सिंह ने विचार प्रकट किए । संचालन डा. अमित कुमार पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन डा. कविता प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में प्रो चन्द्रकला त्रिपाठी, डा. जया पांडेय व डा. गीता योगेश भट्ट आदि रहीं।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय में नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह का हुआ आयोजन। वाराणसी जिले के सेवापुरी आदर्श विकास सेवापुरी में ग्राम सभा भीषमपुर मे स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी में नारी सशक्तिकरण आज की आवाज पर व्याख्यान और नि:शुल्क पुस्तक वितरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय गुप्ता ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।वही महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो,डॉक्टर सुधा पांडेय सहित महाविद्यालय परिवार की तरफ से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय गुप्ता पुष्प गुच्छ व अंग बस्त्र देकर स्वागत किया गया। वहीं स्थानीय क्षेत्रांतर्गत महाविद्यालय सेवापुरी में प्रो संजय गुप्ता,मनोचिकित्सक,आई एम एस, बी एच यू वाराणसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर वितरण समारोह कार्यक्रम का उद्घाटन किया और अपने उद्बोधन में कहा कि आत्मबल हर समस्या का हल है। वीओ - इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी की प्राचार्य प्रो डॉक्टर सुधा पाण्डेय ने कहा कि अच्छी नींद अच्छे स्वास्थ्य में वृद्धि होती है, उन्होंने कहा कि उचित आहार और विहार से शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति पाई जा सकती है।इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से राजकीय बालिका महाविद्यालय की छात्राओं को निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया और शारीरिक शिक्षा की तरफ से जीवन में आशा विषयक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वही कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं को बारी बारी से पुस्तक वितरण किया गया।

मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से प्रभावित किसानो की हुई बैठक, प्रभावित किसान आज मनाएंगे काला दिवस व 25 फरवरी को किसान महापंचायत करने का लिया निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आगमन के दौरान मोहनसराय ट्रांसपोर्ट नगर योजना से लेकर काशी द्वार वैदिक सिटी,स्पोर्ट सिटी,वर्ल्ड सिटी इत्यादि तमाम योजनाओं से प्रभावित किसानों के प्रति प्रधानमंत्री द्वारा किसी प्रकार प्रतिक्रिया न करने से वाराणसी के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रवैया से मर्माहत हो गए।जिसको लेकर मोहनसराय किसान संघर्ष समिति के संयोजक विनय शंकर राय मुन्ना के नेतृत्व में बैरवन गांव में शुक्रवार की देर शाम को ट्रांसपोर्ट नगर योजना के प्रभावित किसानों की बैठक की। बैठक के दौरान किसानों ने रविवार को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। तथा 25 फरवरी को जीटी रोड के किनारे बैरवन स्थित पंचायत भवन पर किसानो की एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा जिसमें बनारस के सभी योजनाओं से प्रभावित किसान भी शामिल होंगे। जिसको सफल बनाने हेतु बैठक के अंत में प्रभावित किसानों ने गांव का भ्रमण कर घर-घर अपील किया। बैठक में मुख्य रूप से कृष्णा पटेल उर्फ छेदी बाबा, प्रेमशाह, विजय गुप्ता, डॉ विजय नारायण वर्मा, हृदय नारायण उपाध्याय,उदय प्रताप पटेल, दिनेश तिवारी, विजय वर्मा, अवधेश प्रताप ,चंदन पटेल, दिनेश पटेल, रमेश, मदन, उमाशंकर पटेल, राम नारायण, सुरेश पटेल, बलराम पटेल, प्रेम पटेल, रवि पटेल, हनुमान पटेल, शुभम सहित दर्जनों प्रभावित किसान शामिल रहे।

पान दरीबा पुलिस ने सर्विलांस की मदद से महिला का 35हजार रुपए मूल्य का खो गया मोबाइल खोजकर सुपुर्द किया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.