चौबेपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना ( डीजी शक्ति) के अंतर्गत महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर में मंगलवार को भी लगभग 300 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। इसके पूर्व सोमवार को भी तीन सौ स्मार्ट फोन बांटे गये थे। मंगलवार को स्मार्टफोन वितरण करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि एवं विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह भोला ने कहा कि वर्तमान मोदी व योगी सरकार शिक्षा से लेकर मुद्रा तक ही नहीं सभी सेक्टर को डिजिटल करने के लिए अनेक बेहतर कदम उठा रही है। इसका असर भारत ही नहीं विदेशों में यूएई तक सहज ही समझा जा सकता है। छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन मिलने से उनकी शिक्षा के गुणवत्ता में भी बेहतर सुधार होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को सूचना तकनिक से लैस होने के साथ इस युग को सूचना क्रांति का युग बताते हुए इसे रोजगार का बड़ा साधन भी बताया। उन्होंने महादेव पीजी कॉलेज प्रांगण को शिक्षा के लिए आदर्श केंद्र बताया और कहा की यहां से निकले सैकड़ो छात्र भारत के विभिन्न क्षेत्रों में काशी का नाम खूब रोशन कर रहे हैं। स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि प्रतिवर्ष यहां के छात्र ,छात्रा पढ़ाई और खेलों के बलबूते सरकारी नौकरी प्राप्त कर रहे हैं। इस वर्ष भी महादेव के लगभग 19 बच्चे सरकारी सेवा प्राप्त किये हैं। उन्होंने वर्तमान सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी को 21वी सदी का महानायक बताया। इस अवसर पर रुस्तमपुर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के वह मुरीद हो चुके हैं। प्रदेश में विकास की ऐसी गंगा बह रही जिसमें समाज के अंतिम इकाई पर बैठा इंसान भी खूब संतृप्त हो रहा है। एक तरफ बनारस में सड़कों का जाल बिछ चुका तो हाईवे और पुलों के चलते समूचा पूर्वांचल देश के बड़े महानगरों से जुड़ चुका हैं। इस अवसर पर महादेव पीजी कॉलेज में पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लोकनाथ पांडेय, बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मोहन सिंह , संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मारुति नंदन मिश्रा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, अवनीश सिंह बेचू , विशाल, नवनीत मिश्रा, दिनेश कुमार, जितेंद्र पटेल, संतोष मौर्य, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अगुआई में आज सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहा से सुहेलदेव उद्यान तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
प्रकृति संग जीवन में नई ऊर्जा के संचार बसंत पंचमी पर्व को नमामि गंगे ने महर्षि योगी वेद विद्यालय के वेदपाठी बटुकों के साथ प्रकृति को नमन कर मनाया । सिंधिया घाट के गंगा तट पर ज्ञान की अधिष्ठात्री मां सरस्वती, मां गंगा, भगवान भास्कर एवं प्रकृति की आरती उतारी गई ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने सैकड़ो लोगों को कराया भाजपा का सदस्यता ग्रहण वाराणासी जिले के रोहनिया में भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल तथा जिलाध्यक्ष हंशराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा रोहनिया द्वारा आयोजित विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय अध्यक्ष दिलीप पटेल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया क्षेत्र के पाषर्द,ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, बसपा,सपा,कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टीयो से आए हुए लगभग सैकड़ों पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव में भारी मतो से जीत दिलाने की संकल्प लिया।समारोह में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या, दिनेश मौर्या,संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम,सुरेंद्र पटेल, प्रमोद सिंह,जैसल कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने पांच दर्जन लोगों को कराया भाजपा का सदस्यता ग्रहण,आगामी चुनाव में भारी मतों से जीत दिलाने हेतु दिलाया संकल्प वाराणासी के सेवापुरी विधान सभा क्षेत्र के खजूरी स्थित सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल के आवास व कैंप कार्यालय पर बुधवार को संयोजक डॉ. वंशराज पटेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सेवापुरी द्वारा आयोजित विधान सभा मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सेवापुरी क्षेत्र के ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य, बसपा,सपा,कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टीयो से आए हुए लगभग पांच दर्जन पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। सभी सदस्यता ग्रहण करने वालों ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने तथा आगामी 2024 के लोक सभा चुनाव में भारी मतो से जीत दिलाने की संकल्प लिया।वही समारोह में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह गौतम महामंत्री,अश्वनी पांडे जिला मंत्री,रामासरे पटेल,सुधीर वर्मा,अजय कुमार विश्वकर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया सरस्वती पूजा का पर्व,शिक्षण संस्थानों में रही धूम,सरस्वती पूजा के साथ की गई होलिका की स्थापना बसंत पंचमी के अवसर पर वाराणासी के ग्रामीण क्षेत्र के मोहनसराय में बुधवार को जय मां सरस्वती पूजा समिति द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति की स्थापना किया गया,इसके अलावा रोहनिया,शहावाबाद,गंगापुर, अखरी,राजातालाब,घमहापुर, कनेरी,बिरभानपुर,मिल्कीचक, टोडरपुर,काशीपुर,भवानीपुर, जख्खिनी,शहंशाहपुर इत्यादि गांवों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर बड़े ही धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया,इसके साथ-साथ सभी गांव में होलिका की स्थापना भी की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान मनोज वर्मा,पवन कुमार यादव,विनोद कुमार वर्मा,राहुल गुप्ता,राजाराम उर्फ लाची यादव, रवि यादव,संजय वर्मा,संदीप यादव,सीबू यादव इत्यादि लोग का विशेष सहयोग रहा।
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में अबकी बनारस से लगभग 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। 15 फरवरी से शुरू हो रही परीक्षा । जिले में परीक्षा के लिए 45 केंद्र बनाए गए हैं। सीबीएसई की तरफ से भी परीक्षा के संबंध में विस्तृत निर्देश जारी किए गए। जिले में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध 165 स्कूलों से लगभग 900 व्यक्तिगत परीक्षार्थी भी बोर्ड की परीक्षाएं देंगे। 15 फरवरी से शुरू होकर 10वीं की परीक्षा 13 मार्च और 12वीं की 2अप्रैल तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी के साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी रहेंगे। केंद्रों में इलेक्ट्रानिक गैजेट, मोबाइल फोन आदि लाने पर रोक होगी।
चौबेपुर कस्बा में पिछले कुछ दिनों से जियो का सिग्नल नही होने के कारण हजारों उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। ऐसी स्थिति में लोग जियो की कार्यप्रणाली कोस रहे रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपना काम नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की दिक्कतें बढ़ गई हैं। *यह बोले स्थानीय लोग व उपभोक्ता* स्थानीय लोगों में अमित सेठ दीपू, नीरज गुप्ता ,शशांक उपाध्याय,शुभम सिंह, अनिल चौरसिया अजय गुप्ता अकेला, रूपेश, प्रिंस चौरसिया, सोनू चौरसिया, जेपी बाबा,आदर्श बरनवाल व अन्य लोगों का कहना है कि जियो के सिग्नल की बात करें तो चौबेपुर बाजार के साथ सुंगुलपुर,बहादुरपुर,भगवानपुर साहपुर मे कई दिनों से सिग्नल बहुत कम आ रहा है, जिससे हर कोई उपभोक्ता परेशान है । इन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब भी किसी ग्रामीण को इस सिम पर फोन करना होता है तो सिग्नल ढूंढने के लिए इधर-उधर भागना पड़ता है, परंतु फिर भी बात करते-करते ही फोन बीच में ही कट जाता है, जिससे काल के पैसे बेवजह चुकाने पड़ रहे है
चौबेपुर। क्षेत्र में बुधवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से की गई। क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों व क्लबों के द्वारा आकर्षक सज्जा के साथ मां की प्रतिमा स्थापित कर विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। मां सरस्वती क्लब चौबेपुर के द्वारा स्थापित प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहा श्रद्धालुओं के लिए। वही बुधवार को विद्यालय व क्लबों के पूजा पंडाल में मां की पूजा खिचड़ी भोग के साथ की जाएगी। वही सरस्वती पूजा क्लब चौबेपुर के अध्यक्ष ने बताया की बृहस्पतिवार को गाजे बाजे के साथ जुलूस निकालकर माता की प्रतिमा को स्थानीय जलाशयों में विसर्जित किया जाएगा इसके अलावा क्षेत्र के कैथी,चंद्रावती, डुबकियां,नरायणपुर, सोनबरसा,बर्थरा कला,आदि स्थानों पर भी मां सरस्वती की पूजा पूरे विधि विधान के साथ की गई।
बड़ागांव क्षेत्र के त्रिपदा पब्लिक स्कूल के बच्चो ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती की झांकी उत्साह उत्लास व हर्ष के साथ सजाई।
