आज हम बात करते हैं कि सप्ताह के किस दिन किस रंग का कपड़ा पहनना चाहिए हिंदू धर्म के अनुसार सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग रंगों का कपड़ा पहनना चाहिए।

अगर आपके पेट की चर्बी लटक रही है तो यह उपाय करने से आपकी पेट की लटकती चर्बी कम हो सकती है।

खूबसूरती के राज जाने

आज हम बात करेंगे कि घर पर कैसे बालों को सिल्की बनाने के घरेलू उपाय क्या है।

आज हम बात करेंगे की कैसे घर पर ही पलकों को लंबी और घनी बनाएं।

वाराणसी में दिव्यांग लोगो कारोबार करने के लिए बाहर जाने में काफी दिक्कत होती है। मोबाइल वाणी से बात करते हुए तौहीद ने बताया कि हम लोग अपने कारोबार के लिए बाहर जाते हैं। तो हमें काफी दिक्कत होती है। जिससे हम लोग बनारस में ही सीमित रह जाते हैं । उन्होंने बताया कि रेलवे में दिव्यांग लोगों की बोगी लगी रहती है,लेकिन उन बोगियों में भी नॉर्मल पब्लिक सफर करती है। उसमें हम लोगो के लिए फ्री होता है, इसीलिए नॉर्मल पब्लिक सफर करती है । ऐसे में हम लोग कारोबार के लिए बाहर नही पाते है जिससे काफी समस्या होती है । और बहुत सारे प्रोग्राम बनारस से बाहर होते हैं तो हम लोग नहीं जा पाते हैं। जिससे हम लोग का प्रोग्राम छूट जाता है। उन्होंने सरकार से अपील भी की इसके लिए सरकार को विचार करना चाहिए।और हम लोगो की मदद करनी चाहिए।

वाराणसी के दशमी क्षेत्र में पात्रों को आज भी मिल रहा नि:शुल्क खाद्यान्न अंत्योदय व पात्र गृहस्थी धारकों को 29 फरवरी को भी नि:शुल्क खाद्यान्न मिलेगा जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि 15 फरवरी से 28 फरवरी तक अनाज बांटना था इसे एक दिन बढ़ा दिया गया है

सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर बयोश्री योजना के तहत बरिष्ठ नागरिक जनों को वितरित हुआ सहायक उपकरण वाराणासी जिले के सेवापुरी विकास खंड मुख्यालय पर बुद्धवार को कार्यक्रम के अधिकारी खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह के देखरेख में बयोश्री योजना के अंतर्गत एलिम्को कानपुर द्वारा वृद्ध नागरिक जनों को व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह डॉक्टर तथा खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह द्वारा क्षेत्र के आए हुए वृद्ध नागरिक जनों को व्हीलचेयर ,कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट, कान की मशीन,बैसाखी वाकर छड़ी ,कमेट कुर्सी इत्यादि 331 बरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को कुल 1664 सहायक उपकरण बारी-बारी से वितरण किया गया।वही कार्यक्रम का कुशल संचालन एलिम्को के अंजनी सिँघा द्वारा किया गया। ये उपकरण किए गए वितरित 117 व्हील चेयर,172 कान की मशीन,136 कमर का बेल्ट,462 घुटने का ब्रेस,325 विभिन्न प्रकार के छड़ी,113 कमोड कुर्सी,120 सिलिकॉन गद्दी,170 चश्मा,80 दांत आदि उपकरण बरिष्ठ नागरिक को वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह डॉक्टर,खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, अभिषेख कुमार सिंह सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण सेवापुरी,योगेन्द्र पाल सहायक विकास अधिकारी पंचायत,सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। वही खंड विकास अधिकारी सेवापुरी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सेवापुरी क्षेत्र के 331 बरिष्ठ नागरिकों को कुल 1664 उपकरण एलिम्को कम्पनी द्वारा वितरित किया गया।यह कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था।जो बरिष्ठ नागरिक हैं।उनका एलिम्को द्वारा परीक्षण किया गया था। जिसको जो उपकरण की आवश्यक्ता थी।उसी के मुताविक बरिष्ठ नागररिको को उपकरण वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं के शिक्षा के लिए कन्या सुमंगला योजना कार्य कर रही है।

"जल ही जीवन है"।जल समस्या से प्रत्येक व्यक्ति है परेशान। हम सबको मिलकर जल को बचाना चाहिए।