पर्यावरण संरक्षण के लिए जनसंख्या नियंत्रण और प्रकृति का अंधाधुंध दोहन रोका जाए। अमेरिका से आए प्रवासी भारतीय डॉक्टर चतुर्वेदी की पहल पर विशेषज्ञों का सम्मेलन। अमेरिका के भौतिक शास्त्री डॉ उत्सव चतुर्वेदी ने नागरिकों का आव्हान किया कि वे देश और दुनिया के लगातार बर्बाद हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण और प्रकृति के अंधाधुंध दोहन को रोकने के अभियान में जुट जाएं। डॉ चतुर्वेदी यहां सारनाथ गेस्ट हाउस में देश भर से आए पर्यावरण विशेषज्ञों , वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, और साहित्यकारों के सम्मेलन में बोल रहे थे। डॉ चतुर्वेदी पिछले तीन दशकों से अमेरिका में हैं।उनकी पत्नी श्रीमती अलका जी जीव विज्ञानी है। सम्मेलन में इसरो के वैज्ञानिक डॉ प्रदीप कुमार, पर्यावरणविद, डॉ प्रकाश सी.जे.साहित्यकार राकेश अचल विशेष रूप से उपस्थित थे। पर्यावरण के मुद्दे पर केंद्रित इस सम्मेलन में सर्वश्री प्रो कैसी सूद,प्रो वायपी जोशी और प्रोफेसर विजय चतुर्वेदी. भी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को 'वृक्षम शरणम् गच्छामि और वृक्षो रक्षित रक्षित: ' का संदेश दिया। डॉ चतुर्वेदी और राकेश अचल ने अपनी कविताओं के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस मौके पर अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया। सम्मेलन में अन्न के दुरुपयोग को रोकने के तौर तरीकों पर भी विमर्श किया। सम्मेलन में डॉक्टर उत्सव चतुर्वेदी के शिक्षक,परिजन, सहपाठी और मित्र बड़ी संख्या में शामिल हुए। सम्मेलन के सूत्रधार डॉ उत्सव चतुर्वेदी मूलतः जौनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बनारस विश्व विद्यालय से भौतिक विज्ञान में स्नातकोत्तर उपाधि हासिल की थी।वे अमेरिका में रहकर भी अपनी जड़ों से जुड़े रहने के लिए पर्यावरण पर निरंतर कार्य कर रहे हैं।
आज हम आप लोगों को जीरा पाउडर बनाने के बारे में बताएंगे
लोकसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है बीजेपी के प्रत्याशी हो या इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सभी अपने दमखम दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं सपा प्रत्याशी चंदौली वीरेंद्र सिंह ने आज सभी कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे बातचीत की और उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया वीरेंद्र सिंह पूर्व मंत्री रहे उनको एक बार फिर से चंदौली लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है वह अपनी पूरी टीम बनाकर हर ग्रामीण क्षेत्र में जा रहे हैं और वहां पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं वीरेंद्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज हमारे समाजवादी पार्टी के प्रभारी सहित कई ऐसे दिग्गज नेता हैं कि जो हर क्षेत्र में जाकर हर वर्ग से मिलकर समाजवादी एवं इंडिया गठबंधन की विचारधारा को बता रहे हैं इस बार हमें पूर्ण विश्वास है कि जनता इंडिया गठबंधन एवं सपा प्रत्याशी पर विश्वास जताकर हमें पूर्ण बहुमत से विजई बनाएगी भाजपा सरकार में सिर्फ किसानो और नौजवानों का शोषण किया है आप देख लीजिए जल्द ही पुलिस भर्ती परीक्षा एवं समीक्षा अधिकारी परीक्षा के पेपर लीक हुआ और नौजवानों का भविष्य खतरे में आ गया है बीजेपी सरकार सिर्फ नौजवानों और किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है इस बार लोकसभा में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी और इंडिया गठबंधन एवं समाजवादी पार्टी से हमें हर वर्ग का वोट मिल रहा है हम जरूर विजई होंगे
Motivational quotes
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अर्थ है एक मसीन में सोचने समझने और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना
यूपी के 948 पुरातन वृक्षो से 11 जिले में बनाऐ जाएंगे विरासत वन
केरल के डॉ. सीब्बी गोपीनाथ ने कहा कि मिर्गी के इलाज में सर्जरी जरूरी नहीं होती। दवाओं से जब दौरे को नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिलती तब सर्जरी प्रभावी होती है। बीएचयू के केएन उडुप्पा सभागार में चार दिवसीय आईएएस समर कैंप के अंतिम दिन मिर्गी सर्जरी पर प्रजेंटेशन दे रहे थे। डॉ. माला भास्कर रॉय ने कहा कि मिर्गी मरीजों को अकेले सड़क पार करने, तैराकी, आग के पास जाने और ड्राइविंग करने से बचना चाहिए। समापन सत्र में देशभर से आए करीब 50 चिकित्सकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मिर्गी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम को तेज करने का संकल्प लिया। स्वागत बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजयनाथ मिश्र ने किया। इस दौरान डॉ. वैशाक आनंद, डॉ. विश्वरूप चक्रवर्ती, डॉ. पी. सतीश चंद्र, डॉ. विनययन, डॉ. अशोक पिल्लई डॉ. मुथिकानी ने सामूहिक चर्चा की। इस दौरान डॉ. नीतू धीमन, दामिनी शुक्ला, सुषमा, नेहा श्रीवास्तव आदि थीं।
सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के खजूरी स्थित सेवापुरी विधायक नील रतन पटेल सिंह नीलू के आवास व कैंप कार्यालय पर बुधवार को संयोजक डॉ. वंशराज पटेल व उपाध्यक्ष अरविंद पटेल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सेवापुरी द्वारा आयोजित विधानसभा मिलन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने सेवापुरी क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, बसपा, सपा, कांग्रेस सहित विभिन्न पार्टीयो से आए हुए लगभग पांच दर्जन पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया।
