जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजाराम शुक्ला ने मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक बासुदेव पांडा ने सुरक्षा के विषय पर अपने व्याखान में
परिवार का खर्चा चलाते हुए आज मैंने एक महिला से बातचीत की , जी हां हम बात कर रहे हैं पांडेपर भक्ति नगर में रहने वाली निधि पटेल जी के बारे में जो की ट्यूशन क्लासेस लेकर अपने घर का खर्च चलाती है, साथ ही उनका कहना है कि मुझे बच्चों को पढ़ना बहुत पहले से ही अच्छा लगता था और मैं बच्चों से जब घुल मिलकर उनको पढ़ती हूं तो वो वह खुशी मुझे अद्भुत खुशी होती है
चक्रवाती बारिश और तेज हवा से सरसों, चना व गेहूं की फसलों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। खेतों में पानी लगने से आलू समेत प्रमुख सब्जियों के पौधों के सड़ने की आशंका है। खेतों में काटकर रखे गए सरसों के बोझ भीग गए हैं। उनमें फंगस पनपने और फली के काला होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, बीते एक-दो दिन के दौरान सींचे गए खेतों में गेहूं की फसलें तेज हवा के कारण गिर गई हैं। कल्लीपुर कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि यदि कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह रहा तो रबी फसलों के नुकसान की पूरी आशंका है। सरसों की झुकी फसलें धूप निकलने पर खड़ी हो सकती हैं। किसान टोल फ्री नम्बर या बीज गोदाम पर दें सूचना बारिश से नुकसान होने पर पीएम फसल बीमा योजना से जुड़े किसान और टोल फ्री नम्बर 18008896868 और 18002091111 पर 72 घंटे में शिकायत दर्ज कराएं। कृषक अपने ब्लॉक के बीज गोदाम या जिला कृषि अधिकारी को भी सूचना दे सकते हैं।
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध निर्माण के विरूद्ध सील की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड कोतवाली के अतर्गत शिल्पी पत्नी प्रतीक गुजराती द्वारा ग्वालदास साहू लेन, l वार्ड कोतवाली, जिला-वाराणसी पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये भूतल, प्रथम तल तक स्लैब कास्ट कर व द्वितीय तल पर स्लैब हेतु शटरिंग का कार्य किये जाने पर सम्पूर्ण अनधिकृत निर्माण के विरूद्ध उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के अन्तर्गत कारण बताओ
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा० प्रदीप कुमार द्वारा 8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन वाराणसी में होने वाली पंचकोशी यात्रा जो कि पांच विभिन्न पड़ावों से होकर गुजरती है, मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा यात्रा के प्रथम पड़ाव कर्दमेश्वर महादेव एवं चतुर्थ पड़ाव पांचो पाण्डवा परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया गया एवं सम्बन्धित को उत्कृष्ट साफ-सफाई, चूना, ब्लिचिंग, कीटनाशक आदि के छिड़काव हेतु निर्देशित किया गया।
मडुवाडीह थानाक्षेत्र के जलालीपट्टी में पुलिस की सुस्ती का लाभ उठाकर पटियाला में तैनात फौजी के बन्द मकान में घुसे चोरों ने घर में रखे लगभग साढ़े छह लाख के गहने व लगभग 50 हजार नगदी पर हाथ साफ कर दिया।मंडुवाडीह थानाक्षेत्र के जलालीपट्टी में सेना में हवलदार मूलरूप से चौबेपुर निवासी गोविंद कुमार यादव ने डेढ़ वर्ष पूर्व जलालीपट्टी क्षेत्र में मकान बनवाया।यहाँ इनकी पत्नी वन्दना यादव,दो बेटे 15 वर्षीय पुत्र सूरज व 10 वर्षीय पुत्र आकाश साथ में रहते हैं।विगत 2 मार्च को गोविंद की पत्नी वंदना मिर्जापुर में अपने बहन के बेटे की शादी समारोह में शामिल होने गई थी। सोमवार को मकान पर लौटी तो मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर घुसी।अंदर देखा तो मकान के कमरे का ताला टूटा हुआ था।
वाराणसी : सिगरा पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्ट टीम एक अंतरराज्यीय नशीला पाउडर तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जिसके पास से नाजायज मेफेड्रोन (MD) सफेद पाउडर बरामद किया गया. जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अभियुक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की विधि कार्यवाही में जुट गई. सिगरा पुलिस एवं एंटी नरोटिक्स टास्क फोर्स वाराणसी एवं गाजीपुर इकाई द्वारा प्रेमचन्द्र तिवारी निवासी सुभाषपुर थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 68 वर्ष को रेलवे स्टेशन शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया. जिसके पास से 440 ग्राम मेफेड्रोन सफेद रंग का नशीला पाउडर बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.50 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस की पूछताछ में बताया की प्रेमचन्द्र तिवारी से गहनता से पूछताछ करने पर बता रहा है कि मुम्बई में किसी अन्जान व्यक्ति के माध्यम से खरीद कर अपने घर जौनपुर लाकर आस-पास के शहरों एवं गाँव में अधिक मूल्य पर बेंच देता हूँ. यह सब अधिक धन कमाने के लालच में कई बर्षों से कर रहा हूँ. पूछताछ पर यह भी बता रहा है कि इसके पहले भी जौनपुर में 2021 में जेल जा चुका है.
उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के विषय पर बोलते हुए कहा की उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी मोदी जी के दिशा निर्देश पर 80 की 80 लोकसभा सीटों पर जितने का काम करेगी वहीं कांग्रेस के विषय में बोलते कहा कि उत्तर प्रदेश को कोई आतित्व नहीं है। जनता ने उन्हें कई बार नाकर दिया है।
वाराणसी जिले में पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण आज से किया जाएगा अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 15 फरवरीसे 28 फरवरी तक निःशुल्क वितरिक होगा यह जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र मिश्र ने दी है।
