बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के हृदय रोग विभाग के अध्यक्ष प्रो. ओमशंकर के बेमियादी अनशन शुरू होने से पहले ही उनकी मांगें मान ली गई। अब सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक में हृदय रोग विभाग चलेगा। ब्लॉक की बिल्डिंग में लॉक, 41 बेड अनलॉक होंगे। यानी अब विभाग के पास 88 बेड हो जाएंगे। प्रो. ओमशंकर ने सुपर स्पेशियालिटी बिल्डिंग में लॉक 41 बेड को अनलॉक करने और अस्पताल के एमएस के निलंबन की मांग की थी। प्रेस कांफ्रेस कर बेमियादी अनशन का ऐलान किया था। अनशन शुरू होने से पहले आईएमएस कार्यालय में निदेशक प्रो. एसएन संखवार के नेतृत्व में बैठक हुई। करीब दो घंटे चली बैठक में बैठक में प्रो. ओमशंकर ने कहा कि पूर्व में एक कमेटी गठित हुई थी। कमेटी ने विभाग को 90 बेड देने का प्रस्ताव दिया था। सुपर स्पेशियालिटी धरना शुरू होने से पहले आईएमएस में हुई बैठक विभागाध्यक्ष की मांगों पर सकारात्मक रुख बिल्डिंग की चौथी मंजिल को पूरा और पांचवीं के आधे हिस्से को कॉर्डियोलॉजी विभाग को देने की सिफारिश की गई थी। अस्पताल के एमएस की मनमानी से दो साल से 41 बेड 'को डिजिटली लॉक रखा गया। प्रो. ओमशंकर ने कहा कि एक मांग पूरी होने पर अनशन टल गया। उन्होंने कहा कि अगर एमएस के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो फिर धरना दूंगा। प्रो. संखवार ने कहा कि प्रो. ओमशंकर की मांगें मान ली गई हैं। 41 बेड अनलॉक किए जाएंगे। अब विभाग के पास 88 बेड होंगे।
Transcript Unavailable.
भोजपुरी में रील् बनने पर अमेरिकन ड्रू हिक्स को मिला अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार
भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भारत ने पांचवा टेस्ट पारी और 64 रन से जीता
केएल आज़मगढ़ पहुचेंगे प्रधान मंत्री
वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेद विभाग की यज्ञशाला में चतुर्वेद स्वाहाकार नवकुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ 12 मार्च से किया जाएगा। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि विश्व कल्याण की कामना से यह यज्ञ अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 12 मार्च सुबह 11 बजे से महायज्ञ का शुभारंभ होगा।
वाराणसी के काशी विद्यापीठ के नैक मूल्यांकन के लिए 13 मार्च को 'राजभवन में एक बार फिर प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। इससे पहले हुए प्रस्तुतीकरण में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संशोधन करने के निर्देश दिए थे। विद्यापीठ नए सिरे से तैयारी कर दोबारा प्रेजेंटेशन के लिए तैयार है। राज्यपाल की अनुमति के बाद सेल्फ स्टडी रिपोर्ट नैक बंगलुरू को भेजी जाएगी।
केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी विकास योजनाओं एवं उपलब्धियां पर आधारित सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सब का प्रयास विषयक पर तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क में किया गया। जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने किया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए वाराणसी से प्रत्याशी घोषित होने पर प्रथम बार अपनी संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच रहे हैं वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था की चाक चौबंद है वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि प्रधानमंत्री आजमगढ़ में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के दौरान वाराणसी में रात्रि प्रवास करेंगे
