चौकाघाट में खुला जन औषधि केंद्र वाराणसी के मरीजों को सस्ती जेनरिक दवा उपलब्ध कराने के लिए सीएचसी चौकाघाट में जनऔषधि केंद्र खोला गया। सभासद अमित मौर्य ने इसका उद्घाटन किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. फाल्गुनी गुप्ता ने कहा कि सिलकॉन हेल्थकेयर संस्था के सहयोग से सीएचसी पर जन औषधि केंद्र खोला गया है। उन्होंने बताया कि अक्सर मरीजों को ब्रांडेड दवाएं सीएचसी के बाहर अधिक दामों पर खरीदनी पड़ती है। अब प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर अपेक्षाकृत 50 से 90 फीसदी तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां उच्च गुणवत्तायुक्त दवा और सर्जिकल उपकरण भी उपलब्ध रहेंगे
