वाराणासी जिले के सेवापुरी राजातालाब में जक्खिनी मार्ग पर बुद्धवार को दोपहर बाद कचनार गांव निवासी रामासरे गुप्ता के खिलौना और प्लास्टिक के सामान की बंद दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई, वही आग लगने से दुकान में रखा हजारों रुपए की सामान जलकर नष्ट हो गया, वही ग्राम प्रधान अनिल मोदनवाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया गया, वही आग पर जब तक काबू पाया जाता तब तक काफी सामान जल चुका था