वाराणासी जिले के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बरकी गांव के पास स्थित ताल में काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 दिसंबर को एक विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे, जहाँ काशी की जनता को लगभग 19 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की एक बड़ी सौगात देंगे वही भब्य रूप से जर्मन हैंगर पंडाल बनकर तैयार है सभा स्थल पर आम जनता के पहुँचने के लिए गेट से लेकर सड़क बनकर तैयार हो गई है, वही वही जन सभा में आने वाले लोगों को कोई दिक्कतें न हो पानी पीने के लिए पानी की टैंकर, जगह जगह बाथरूम बनाएं गए हैं मंच से लेकर सभी ब्लाकों में कुर्सियां लगा दी गई है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर भाजपा के बड़े नेताओं का चट्टी चौराहों से लेकर जगह-जगह तथा घरों पर भी उनके बैनर पोस्टर लगा दिया गया है जिससे हर जगह बैनर पोस्टर ही दिखाई दे रहा है
