उत्तर प्रदेश राज्य के जिला वाराणसी से प्रीतम ने जैविक खेती के विषय पर अखिलेश कुमार से साक्षात्कार लिया। अखिलेश ने बताया जैविक खेती मृदा की उर्वरकता एवं कृषि की उत्पादकता बढ़ाने में पूर्णतया सहायक है। वर्षा आधारित क्षेत्रों में जैविक खेती और भी अधिक लाभदायक है। जैविक खाद का उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार होता है और भूमि की जलधारण क्षमता भी बढ़ जाती है। जैविक खाद के उपयोग से वाष्पीकरण भी कम होता है जिससे खेती बेहतर तरीके से होती है और जमीन भी उपजाऊ होती है