बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के रसुलगंज हाट स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत पूठीमारी गांव में पिछले 6 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उसका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत कठामठा के ग्रामीणों ने नाला से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द नाला बनवाने का दिया आस्वासन।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत धरहर के ग्रामीणों ने हर वर्ष हो रहे नदी कटाव संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द नदी में बांध बनवाने का दिया आश्वासन
बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 01 में नाला का बहुत ही जरूरत है जिससे ग्रामीण को पानी खीचकर आना जाना करना पड़ता है ग्रामीणों ने जल्द नाला निर्माण का माँग किया
बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शायक अफजल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बिशनपुर पंचायत के वार्ड नo 03 डहुआबाड़ी में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत गरगाँव पंचायत के मोहरा जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत बलिया के ग्रामीणों ने जमीन से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द जमीन के समस्या का आस्वासन दिया।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के कन्हैयाबाड़ी वार्ड संख्या 02 में मुखिया द्वारा पेवर ब्लॉक का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।
