बिहार राज्य के किशनगंज जिले से अबू बकर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सुन्दरबारी पंचायत के वार्ड नंबर पांच में चार दिनों से पानी का सप्लाई नही हो रहा है

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड से सामुदायिक संवाददाता अबूबकर मोबाइल वाणी के मद्धम से बता रहे है कि मजकूरी पंचायत के वार्ड नंबर 2 में पोल की लाइट खराब हो गयी है। ग्रामीणों को रात में आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए ग्रामीणों की मांग है की स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द ठीक कराया जाये

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता शाहनवाज मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के चैनपुर गांव में पिछले कई सालों से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गांव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है

बिहार राज्य के किशनगंज जिला के कोचाधामन प्रखंड से सामुदायिक संवाददाता अबूबकर मोबाइल वाणी के मद्धम से बता रहे है कि भीषणपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में पांच दिनों से नलजल योजना के तहत पानी नहीं आ रहा है । इसलिए ग्रामीणों की मांग है की पानी की समस्या का समाधान किया जाये

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत कोचाधामन पंचायत के दांती वार्ड संख्या 04 मे नाला का बहुत ही खराब स्थिति है ग्राम वासी ने किया जल्द नाला साफ सफाई का माँग किया

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इजहार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत रामपुर के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत हांडीभासा गांव में पिछले 5 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के चिकनी मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण ने जल्द सड़क की मरम्मती करने की माँग की है।

किशनगंज जिले अंतगर्त अपने निज आवास किशनगंज में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने जनता दरबार का किया आयोजन, जिसके तहत महियालपुर के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत, जिसको लेकर पूर्व विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आस्वासन।

Transcript Unavailable.