किशनगंज जिले वासियों के लिए अच्छी खबर है। जिले में सदर अस्पताल परिसर स्थित ट्रामा सेंटर जल्द चालू होने की उम्मीद है। किशनगंज ट्रामा सेंटर को लेबल तीन का ट्रामा सेंटर के रूप में चालू किया जाएगा। लेबल तीन के ट्रामा सेंटर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 10 बेड होगा। ट्रॉमा सेंटर संचालन के लिए इसमें विशेषज्ञ चिकित्सक में एनेसथेटिस, ऑर्थों,जनरल सर्जन और मेडिकल ऑफिसर की सुविधा होगी।

कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत के जागीर बस्ती से हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में है। बिशनपुर जागीर बस्ती से खरसान टोली गांव होते हुए हल्दीखोरा हाट तक जानेवाली पक्की सड़क काफी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी है,जिससे इस सड़क पर लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

किशनगंज जिला मुख्यालय में दोपहर में भी उमड़ते घुमड़ते बादलों के बीच बारिश की हल्की बारिश हुई, फिर भी उमस व गर्मी बरकरार रही। हालांकि मौसम विभाग ने गुरुवार को किशनगंज के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो 5 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवातीय सिस्टम के कारण जिले में भी बादलों की सक्रियता बढ़ी है। पूरवा हवा चलने से थोड़ी राहत मिली है।दोपहर तीन बजे किशनगंज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। आद्रता 80 प्रतिशत रही।

किशनगंज शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।मच्छर के डंक से लोग परेशान रहते हैं। शहर के हरेक मुहल्लों में मच्छरों के प्रकोप से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में मच्छर का प्रकोप काफी बढ़ गया है। कोई क्वायल या लिक्विड काम नहीं कर रहा है। लोगों ने एक बार फॉगिंग मशीन से छिड़काव करवाने की मांग की है। ताकि मच्छरों के डंक से राहत मिल सके।

किशनगंज जिले में शिशुओं को बीमारी से दूर रखने का सबसे कारगर तरीका स्तनपान ही है, जिससे शिशु के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता रहता है। महिलाओं को जागरूक करने के लिए 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह में आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से एक से सात अगस्त तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जागरूकता फैलाई जा रही है।

पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लकवा बीमारी को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला में कई अहम बिंदुओं पर बीमारी से संबंधित जानकारी दी गई।

किशनगंज जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में गैर संचारी रोगों पर नजर रखने के लिए जिले के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत सभी सीएचओ का सिविल सर्जन कार्यालय परिसर के सभागार में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. कौशल किशोर प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

पोठिया प्रखंड के अलुआबाड़ी सिलीगुड़ी रेल खंड स्थित तैयबपुर रेलवे स्टेशन पर रेल संघर्ष समिति के बेनर तले तैयबपुर रेलवे स्टेशन को उपेक्षित कर रखने के विरुद्ध तथा इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।बताते चले कि पोठिया प्रखंड के तैयबपुर हाल्ट रेलवे स्टेशन क्षेत्र के दस पंचायत क्षेत्र की अवादियों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

किशनगंज सदर प्रखंड के महेशबथना हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कैंसर स्क्रीनिंग तथा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।बताते चलें कि शुरुआती लक्षणों को पहचान ने से ही कैंसर का इलाज संभव है।लक्षण नजर आते ही कैंसर की जांच करवाने से कई जिंदगी बचायी जा सकती है।

किशनगंज शहर को दो भागों में बांटने वाली रमजान नदी का अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच चुका है। कभी कल-कल बहती नदी आज नाले का रुप ले चुकी है। वजह भू माफिया की सक्रियता के कारण रमजान नदी की जमीन बिकना शुरु हो गया।लोगों द्वारा मांग है कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समस्याओं पर ध्यान दिया।