Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अन्तर्गत कन्हैयाबारी वार्ड 02 मैं 4 दिनों से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र की हल्दीखोरा हाट स्थित सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की मांग है कि सड़क की जल्द से जल्द मरम्मति का कार्य किया जाए|
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं माननीय उप मुख्यमंत्री सह पध निर्माण मंत्री श्री तेजस्वी यादव जी को पत्र लिखकर ग्रामीण क्षेत्रों में पथ निर्माण विभाग द्वारा 300 मीटर के मीडियम गेप की शर्त को घटाकर 50 मीटर करने का आग्रह किया है। उक्त शर्त के कारण सैकड़ों चयनित पेट्रोल पम्प डीलरों को पथ निर्माण विभाग से NOC निर्गत नहीं हो पा रहा है ,जबकि बांकी सभी विभागों से NOC प्राप्त है।इस संबंध में पिछले दिनों चयनित पेट्रोल पंप डीलरों का एक शिष्टमंडल पत्रकार सरफराज आलम, धीरेन्द्र जी के नेतृत्व में मिलकर मांग पत्र सौंपा था।
किशनगंज जिले में शुक्रवार को भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा गुरुवार को जारी बुलेटिन में कहा गया है कि मानसून ट्रफ का पूर्वी छोड़ पूर्णिया जिले से गुजर रहा है। जिस कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।अगले 24 घंटे के लिए जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि राज्य में अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की स्थिति जारी रहने की संभावना है।
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के मेहंदीपुर गाँव में पिछले कई साल से ग्रामीणों ने पुल की मांग किया है पर गाँव को जोड़ने के लिए पुल की बहुत ही आवश्यक है ग्रामीण ने जल्द पुल बनाने की मांग की है
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर पंचायत के जागीरटोला जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बीरपुर पंचायत के वार्ड नo 06 डोरिया में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के ज्यादा तर नल में नहीं आ रहा है पानी पंचायत के लोगों की मांग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।
Transcript Unavailable.
