बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत मज़कुरी पंचायत के मेहंदीपुर जाने वाली सड़क में जगह-जगह खराब हो गए हैं जिससे ग्रामीण को आवगमन मैं काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और आए दिन दुर्घनाएं भी होते रहते हैं इसलिए स्थानीय लोगों की माँग है जल्द से जल्द सड़क की मरम्मति का कार्य किया जाए।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत सिंघाड़ी गांव में पिछले 4 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अपने निज आवास बिरवा में जिला परिषद सदस्य नासिक नादिर ने किया जनता दरबार का आयोजन सुनी जनसमस्याएं।

बड़ी खुशी के बात है कि पलासी पावरग्रिड से टेढ़ागाछ pss को जोड़ा गया है।और लाइट भी चालू हो गया हैं।अभी जो लाइट मिल रही है वो पलासी से मिली है।सबसे अच्छी बात ये है कि पलासी पावर ग्रिड से जोड़ने के बाद लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है।अब उम्मीद है की टेढ़ागाछ वासियों को पहले की अपेक्षा बेहतर लाइट मिलेगी।।

बहादुरगंज के नेहरु कॉलेज में बदलाव का दिख रहा है असर, कॉलेज कैंपस दशकों बाद गुलजार हुआ, क्लासरुम खचाखच भर रहे हैं, 75 फीसदी हाजिरी अनिवार्य करने के बाद कॉलेज में रौनक ही रौनक नजर आ रही है। प्रिंसिपल के मुताबिक हर 15 दिनों पर हाजिरी की समीक्षा होगी, जो भी 75 पर्सेंट को टारगेट को पूरा नहीं करेंगे, उनका नाम काटने की अनुशंसा यूनिवर्सिटी से कर दी जाएगी

बिहार राज्य के के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के हिम्मतनगर पंचायत अंतर्गत शाहपुर वार्ड नo 07 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया।

Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत सड़कपारा के ग्रामीणों ने पुल से संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द पुल बनवाने का दिया आश्वासन

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत भगाल पंचायत के शाहनगरा मुख्य सड़क की स्तिथि बहुत खराब है। वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि सड़क बनने के 3 साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है लेकिन सड़क को ठीक नही किया गया। जिस कारण बरसात के दिनों में पानी जमने से काफी समस्या हो रही है जिस कारण वहाँ के ग्रामीण हैं सड़क से काफी परेशान है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत बलिया पंचायत के बहीकोल में मुख्यमंत्री जी का महत्वकांक्षी योजना नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है पंचायत के किसी भी नल में नही आ रहा है पानी। पंचायत के लोगों की माँग है कि नलों में शुद्ध पानी का सप्लाई जल्द से जल्द किया जाए।