बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के बिशनपुर पंचायत अन्तर्गत डहूआवाबारी वार्ड 01 मैं 5 दिनों से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, पदाधिकारी, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं छात्र - छात्राओं को सूचित किया जाता है कि रक्षाबंधन के अवसर पर विश्वविद्यालय मुख्यालय एवं इसके क्षेत्रान्तर्गत सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में दिनांक : 30.08.2023 (बुधवार) को अवकाश घोषित किया जाता है।

बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के आह्वान पर ग्राम पंचायत के अधिकारों में कटौती के खिलाफ अपने विभिन्न माँगों को लेकर दिनांक 16 अगस्त से 31 अगस्त तक हड़ताल किया जा रहा है/ और विभिन्न कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के कार्यों, सरकारी कार्यक्रमों, बैठकों का बहिष्कार किया गया है। इसी परिपेक्ष में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर धरना का आयोजन किया गया जहां पोठिया प्रखंड सहित सभी सात प्रखंडो के मुखियागण मौजूद रहे। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अखलाक हुसैन , सचिन तनवीर आलम, मोहम्मद नईमुद्दीन , साजेदा खातून, अनुपमा ठाकुर, कालू मुखिया, अबुल क़ासिम, धीरज दास, मो. मरगुब आलम, आदि दर्जनों मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधि मौजूद थे जहां इन लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद बिहार सरकार होश में आओ जैसे नारा लगाते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया।

बिहार राज्य के माध्यमिक-उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रक्षाबंधन की छुट्टी 31 अगस्त को रहेगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा कार्यालय ने सोमवार को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पूर्व में रक्षाबंधन की छुट्टी 30 अगस्त को तय हुई थी, जिसमें अब संशोधन करते हुए 31 अगस्त किया गया है। 31 दिसंबर, 2022 को अवकाश तालिका में स्कूलों में 30 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी दिखाई गई थी।

किशनगंज जिले में अब जमीन या संपत्ति की रजिस्ट्री में फर्जीवाड़ा नहीं हो सकेगा। जमीन की रजिस्ट्री में हो रहे फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार ने आधार से सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया है। अब क्रेता व विक्रेता दोनों का आधार वेरिफिकेशन होगा, उसके बाद ही जमीन की रजिस्ट्री की जा सकेगी।

किशनगंज जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना(पीएमएमवीवाई) राज्य रैंक में किशनगंज जिला तीसरे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुआ है। इसकी जानकारी देते हुए आईसीडीएस डीपीओ जया मिश्रा ने कहा कि आईसीडीएस पात्र लाभुकों को लगातार योजनाओं से लाभान्वित करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

किशनगंज जिले के जियापोखर पुलिस और एसएसबी द्वारा लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में हो रहें है शराब की तस्करी और नशीली पदार्थो की तस्करी को रोकने के लिए आज संक्युक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में गश्त किया गया है। वही इस छापेमारी से पूरा इलाके में हरकम्प मचा हुआ है। बता दे कि इस गश्ती में जियापोखर थाना अध्यक्ष कलीम आलम और अन्य पुलिस कर्मी तथा एसएसबी की ओर से एसएसबी एसआई बुलबुल कुमार तथा अन्य जवान मौजूद रहे।

इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी किशनगंज की मैनेजिंग कमेटी के लिए चुनाव जारी, सख्त सुरक्षा के बीच इंदौर स्टेडियम में मतदान, 1008 सदस्य अपने मतों का दोपहर 2 बजे तक करेंगे प्रयोग