स्कूलों में छुट्टी कटौती के विरोध में महिला शिक्षिकाओं ने के के पाठक मुर्दाबाद.. के नारे लगा
बिहार राज्य के से टेढ़ागाछ तक प्रधानमंत्री संपर्क सड़क ध्वस्त। किशनगंज:टेढ़ागाछ बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क पंचायत सरकार भवन के निकट बीबीगंज में दो जगहों पर ध्वस्त हो गई है।ज्ञात हो की यह सड़क बीबीगंज वासियों के लिए मुख्य सड़क है। इस सड़क हो कर बीबीगंज से टेढ़ागाछ आवागवन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है।फिर भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो गई थी। उसके बाद अबतक सड़क की मरम्मती नहीं हुवी है। लोगों को यहां से टेढ़ागाछ जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों में नाले का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से रोज वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। खासकर सर्विस रोड में बना नाले का ढक्कन नहीं होने से रोज चारपहिया का एक पहिया नाला में चला जाता है। कलटैक्स चौक से लेकर बस स्टैंड तक कई जगहों में नाले का ढक्कन नहीं है।भारी वाहन के दबाव के कारण क्षतिग्रस्त हो जाता है।
पक्की सड़क बनाने की मांग की
ग्रामीणों ने ओवरलोड बालू लदे ट्रक को रोक कर गलगलिया थाने को सुपुर्द कर कार्यवाही की मांग
किशनगंज का ISIAA नर्सिंग होम बना अखाड़ा ।मरीज के परिजन और कर्मी आपस में भिड़े । एक युवक घायल ।जांच में जुटी पुलिस
खबरें फटाफट-01 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार मैं धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सड़क का मरम्मति करण का कार्य जल्द से जल्द किया जाए कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के लायतोर स्तिथ सड़क बहुत जर्जर होने से बारिश होने के बाद सड़क में आवगमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है स्थानीय लोगों की माँग है कि सड़क की जल्द से जल्द सड़क मरम्मति का कार्य किया जाए। 2.चौपड़ाबखारी चौक में एक क्रॉसिंग बनवाने की मांग कोचाधामन प्रखंड के चौपड़ाबखारी चौक में क्रॉसिंग के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को डीएम को एक ज्ञापन देते हुए चौपड़ाबखारी चौक में एक क्रॉसिंग बनवाने की मांग की है। 3.कोल्था के लोगों को अब तक नहीं मिला नल जल योजना का लाभ पोठिया प्रखंड अंतर्गत कोल्था पंचायत के पीपल डांगी मरिया वार्ड संख्या 11 में तीन वर्ष पहले नल-जल योजना के तहत पाइप लगाए जाने के बाद भी आज तक लोगों को एक बूंद पानी उस योजना से नसीब नहीं हो सका है।ग्रामीणों ने नल जल योजना का लाभ नहीं मिलने पर नराजागी जाहिर की। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक अल्हाज इज़हार असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत मोहरा के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
ठाकुरगंज शहर में चोरी की घटना दिन प्रतिदिन दिन बढ़ती जा रही है।चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी के खराब होने से चोरों के हौसेले बुलंद है।इसी क्रम में पावरहाउस स्थित एक दुकान से एक महिला व दो पुरूष लैपटाप व कुछ मोबाइल लेकर फरार हो गए। दूसरी तरफ जिलेबियामोड़ स्थित गोदाम से तीन वाहनो की बैटरी संग कुछ लोहा के उपकरण गोदाम का टीना काटकर चोरो ने उड़ा लिया। जिससे लोगों में डर का माहौल है लोगों नगर में सीसीटीवी की मांग कर रहे हैं।
किशनगंज जिले में सार्वजनिक स्तर पर सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में साफ-सफाई और संक्रमण रोकने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए कायाकल्प योजना के तहत जिले के सदर अस्पताल सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन, दिघलबैंक, बहादुरगंज एवं रेफरल अस्पताल छतरगाछ का निरीक्षण किया गया।
