बिहार राज्य के किशनगंज को फाइलेरिया मुक्त करने के लिए 20 सितंबर से सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा।2 वर्ष से ऊपर गंभीर बीमारी से ग्रसित एवं गभर्वती महिलाओं को छोड़ गोली का सेवन कराया जाएगा।

खबरें फटाफट-04 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं।1.बिजली की समस्या बद से बदतर-ठाकुरगंज में बिजली की समस्या बद से बदतर हो गई है। स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं को पिछले छह माह से 8 से 10 घंटे विद्युत की आपूर्ति की जाती है। चाहे मेंटेनेंस के नाम पर हो या या ब्रेकडाउन के नाम पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है।2.सदर अस्पताल में अब बिजली की निर्बात आपूर्ति-किशनगंज सदर अस्पताल में अब बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी।बिजली की किसी तरह की समस्या से नहीं जुझना पड़ेगा। दरअसल सदर अस्पताल का अब अलग फीडर कर दिया गया है। पहले आमलोगों के फीडर से ही सदर अस्पताल को बिजली मिलती थी।3.रामगंज बेलवा तक जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क ध्वस्त-पोठिया प्रखंड के छतरगाछ बाजार आम बगान होकर सतमेढ़ी व मरिया गांव होते हुए बलदीया हाट स्थित रामगंज बेलुआ प्रधानमंत्री सड़क को जोड़ने वाली चार किमी लंबी सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है। लोगों को आवागमन का संकट झेलना पड़ रहा है। लोगों की मांग है कि उक्त सड़क की पुनः कालीकरण हो।इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।

किशनगंज सदर अस्पताल में अब बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी।बिजली की किसी तरह की समस्या से नहीं जुझना पड़ेगा। दरअसल सदर अस्पताल का अब अलग फीडर कर दिया गया है। पहले आमलोगों के फीडर से ही सदर अस्पताल को बिजली मिलती थी।

कोचाधामन- प्रखंड अंतर्गत कन्हैयाबाड़ी जनता हाट में एक कार्यक्रम में करीब दर्जन भर लोगों ने दूसरी पार्टियों को छोड़कर जदयू की सदस्यता ली। सभों को जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में सरफराज आलम,सीमत लाल यादव, शाहिद आलम,हसनात आलम, मुनाजिर आलम, मास्टर मुश्फिक आलम ,जुनैद आलम एवं अन्य साथी शामिल रहे।

कोचाधामन प्रखंड के हल्दी खरा पंचायत के सिंघारी से लेकर पंतापारा पुल तक सड़क की स्थिति बहुत खराब है सड़क में बहुत पानी लगता है। स्थानीय लोग बताते हैं कि सड़क बनने के कुछ साल के अंदर ही सड़क का हाल ऐसा हो गया है अभी तक सड़क का मरम्मति कार्य नहीं किया गया स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मती हो।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले से अबू बकर सीमांचल मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के कठामाठा पंचायत वार्ड संख्या 4 में नल जल योजना केवल शोभा की वस्तु बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन लोगों को 10 दिनों से नहीं मिल रहा है पानी। और साथ ही साथ मांग कर रहे हैं कि उन्हें प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की सप्लाई हो।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मौधो पंचायत अन्तर्गत चुनामारी वार्ड 01 मैं 5 दिनों से सोलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता का आभार व्यक्त किया

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.