Transcript Unavailable.

किशनगंज जिले में मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों को रौशन करने के लिए लाई गयी सोलर स्ट्रीट लाइट योजना जिले में गति नहीं पकड़ सकी है। एजेंसी की लापरवाही के कारण अब तक इस योजना में 25 फीसदी लाइट भी नहीं लग सका है। काम की गति देखकर लग रहा है कि जिले के 125 पंचायतों के 1758 वार्ड को रोशन होने में कम से कम एक साल का वक्त लग सकता है।

किशनगंज जिले में राष्ट्रीय पोषण माह का आगाज हो गया। इसके पहले दिन समाहरणालय से पोषण जागरूकता एलईडी वैन को रवाना किया गया। यह वैन अगले 30 सितंबर तक किशनगंज जिले के गांव-गांव घूमेगी और इस एलईडी वैन से लोगों को जागरूक किया जाएगा। याद रहे कि कुपोषण से बचाने को लेकर जिले में 1 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है।

बिहार राज्य के पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पार्ट थ्री 2020-23 की परीक्षा जुलाई महीना में ली है। तत्पश्चात पूर्णिया विश्वविद्यालय इसका मूल्यांकन कार्य करवा लिया है।पूर्णिया विश्वविद्यालय इसी माह परीक्षा परिणाम देगा।वहीं पूर्णिया विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार सिंह ने कहा कि पार्ट थ्री 2023 का परीक्षा परिणाम 20 सितंबर से पहले घोषित कर दिया जाएगा।

किशनगंज सदर अस्पताल परिसर स्थित पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बीते करीब 15 दिन से बंद पड़ा है। ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई बंद होने के वजह से सदर अस्पताल प्रशासन चिंतित है।प्लांट को चालू करवाने को लेकर कोई पहल नहीं किया जा रहा है।

किशनगंज के थानों में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद से संबंधित मामलों की हुई सुनवाई, एसएचओ और अंचलाधिकारी ने मिलकर अलग अलग थानों में सुनी लोगों की फरियाद, ऑन द स्पाट दर्जनों मामलों का सुनवाई के बाद किया निपटारा, इस दौरान ठाकुरगंज सर्किल के सभी थाना क्षेत्र में भी लगा जनता दरबार, पौआखाली, कुरलीकोर्ट, पाठामारी, सुखानी, सहित अन्य थानों में करीब 50 से अधिक लोगों के मामलों की हुई सुनवाई, अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत ने संबंधित थानों का दौरा कर अपनी मौजूदगी में दर्जनभर मामलों को किया निष्पादित।

किशनगंज: जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में उसना चावल मिल की स्थापना हेतु संभावित निवेशकों के साथ समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। इस बैठक में जिले के 18 पैक्स अध्यक्ष एवं 10 अन्य निवेशक उसना चावल मिल की स्थापना हेतु सक्रियता दिखाते हुए बैठक में उपस्थित हुए। इसी क्रम में उद्योग विभाग द्वारा संचालित निवेश प्रोत्साहन योजना की विस्तृत जानकारी संभाव्य निवेशकों को दी गई।बैठक में कई निवेशकों द्वारा जिलांतर्गत उसना चावल मिल स्थापना की इच्छा व्यक्त की गई। जिला पदाधिकारी श्री शास्त्री ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को पैक्स द्वारा प्रस्तावित उसना चावल मिल की स्थापना हेतु परियोजना प्रस्ताव को अंतिम रूप देने का निदेश दिया गया।इस बैठक में आवश्यक समन्वय हेतु बैंक प्रबंधक को भी आमंत्रित किया गया था। सभी उपस्थित बैंक प्रतिनिधि के द्वारा उसना चावल मिल के स्थापना प्रस्ताव पर पूर्ण सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया गया।

किशनगंज:टेढ़ागाछ बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क पंचायत सरकार भवन के निकट बीबीगंज में दो जगहों पर ध्वस्त हो गई है।ज्ञात हो की यह सड़क बीबीगंज वासियों के लिए मुख्य सड़क है। इस सड़क हो कर बीबीगंज से टेढ़ागाछ आवागवन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है।फिर भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो गई थी। उसके बाद अबतक सड़क की मरम्मती नहीं हुवी है। लोगों को यहां से टेढ़ागाछ जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ध्वस्त प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क की मरम्मतीकरण होने से कालपीर, खनियाबाद, पिपरा, झुनकी, भेलगुरी, बैरिया फ़तेहपुर,हाटगांव,जरियाभिट्ठा, लालपानी सहित दर्जनों गांव के लोगो के लिए आवागवन में सुविधा होगी

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर आगामी 9 सितम्बर को व्यवहार न्यायालय किशनगंज में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बैंक-बिजली सहित कई मामलों को निपटारा लोक अदालत में किया जायेगा।हमारे श्रोताओं से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा इस लोक अदालत का लाभ ले।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले सहित पूरे बिहार में किसी बच्चे से बालश्रम करवाते देखने पर उसकी सूचना संबंधित विभाग और बचपन बचाओ आंदोलन के टोल फ्री नंबर पर दे सकते हैं। इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001027222 पर दें सकते है। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी।