Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
किशनगंज शहर के मुख्य मार्ग चूड़ीपट्टी, सौदागरपट्टी, फल चौक, गांधी चौक आदि जगहों पर जाम लगते हैं। इसका कारण सड़क पर अतिक्रमण व दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकानें लगायी जाती है। कई बार प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया है। मगर दोबारा से अतिक्रमणकारी वहां पर आ जाते हैं। राहगीरों ने कहा कि यहां पर लगातार अभियान चलाया जाये, जिससे ट्रैफिक सुगम हो सके।
दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम चलाते हुए बच्चों को डायरिया से बचाव एवं ओआरएस बनाने की विधि की जानकारी दी गयी। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया में फोकल शिक्षक राजेश कुमार ने चेतना सत्र के दौरान बच्चों को डायरिया बीमारी की जानकारी देते हुए बताया कि डायरिया फैलने की संभावना गंदगी या गंदे पानी से होती है। डायरिया होने पर शरीर के लिए आवश्यक पानी और नमक पूरी तरह से नष्ट हो जाता है।
किशनगंज जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिले में योग्य दंपतियों को इच्छानुसार संबंधित जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में आज से 26 सितंबर तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को लेकर लोगो को जागरूक भी किया जाएगा।
किशनगंज जिले में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत स्वच्छ व निर्मल गांव बनाने का कार्य जिले में प्रगति पर है। इसके तहत जिले के पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण किया गया है व चल रहा है। वहीं घर-घर जाकर कचरा उठाव का भी कार्य चल रहा है।
किशनगंज जिले सहित पूरे पूर्णिया विश्वविद्यालय में स्नातक प्रथम खंड के छात्र-छात्राओं का सात सितंबर तक स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में नामांकित छात्र छात्राओं का पंजीयन होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रधानाचार्य को पत्र जारी कर दिया है। नामांकित सभी स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र भरा जा रहा है।
किशनगंज पश्चिम पाली से लहरा चौक जाने वाली मुख्य सड़क पर लगा भीषण जाम ग्राम वासी रहे काफी परेशान जाम का कारण है रोड चोरी कारण और खराब होना
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
