किशनगंज शहर के बीचों बीच स्थित रुईधासा मैदान के समीप कारगिल शहीद जवानों की याद में शहीद कारगिल पार्क बनाया गया था। यह भी एनओसी के चक्कर में अस्तित्व खोने के कगार पर पहुंच चुका है। सेना की जमीन पर पार्क का निर्माण किए जाने से यह पार्क सेना व नगर परिषद के बीच एनओसी की लड़ाई में फंस कर रह गया है।

पोठिया प्रखंड के चिचुआबाड़ी पीडब्ल्यूडी से रायपुर पथ को जोड़नेवाली सड़क स्थित बाखोनाला कब्रिस्तान के निकट सड़क और डोंक नदी की दूरी महज एक मीटर रह जाने से सड़क से आने जाने वालो के लिए जोखिम बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को सड़क की स्थिति को दिखाते हुए तत्काल इस स्थल पर कार्य कराए जाने की मांग पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियन्ता से की है।

करीब 25 लाख आबादी वाले किशनगंज जिले के सदर अस्पताल में विशेषज्ञडॉक्टरों सहित 34 पद स्वीकृत है, जिसके विरुद्ध सदर अस्पताल में शुरू से चिकित्सक की कमी है। कई चिकित्सक अवकाश में जाने के वजह से वर्तमान में मात्र आठ डॉक्टर द्वारा ओपीडी सेवा में तैनात कर मरीजों को बेहतर सेवा देने में सदर अस्पताल जुटा हुआ है।

किशनगंज के सिंधिया हाई स्कूल की शिक्षिका कुमारी गुड्डी को मंगलवार को दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति से शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिला। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर किशनगंज जिले के शिक्षकों एवं उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत महुआ गांव में पिछले 6 दिन से नही आ रहा है नल जल अभियान के तहत शुद्ध पेयजल वहीं ग्रामीण का यह कहना है कि ऐसी समस्या आए दिन आती रहती है जिस कारण वहाँ के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए काफी समस्या होती है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जिले के कोचाधामन प्रखंड के हल्दीखोरा पंचायत अन्तर्गत वार्ड न० 01टुपामारी मैं पिछले 7 दिन से नल जल बन था . आज से नल जल द्वारा पेयजल शुरू किया गया .

नमस्कार साथियों आप सुन रहे हैं सीमांचल मोबाइल मैं बिहार राज्य के किशनगंज जिले से सामुदायिक संवाददाता सुधा आचार्य जी हां साथियों आज बात करेंगे मोबाइल वानी पर चलाए जा रहा है कार्यक्रम पक्ष विपक्ष एवं बहस के मुद्दों पर इसी कड़ी में आज बात करेंगे ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर से जी बताइये आपका नाम क्या है?2. क्या सरकार देश को पूंजीपतियों के हाथ में धकेल रही है? जहां आम जनता केवल सरकार को टैक्स दे?

बहादुरगंज प्रखंड में बिजली व्यवस्था गड़बड़ाने से आमजन परेशान।1 घंटे में दो से तीन बार बिजली का आना जाना लगा रहता है। प्रखंड वासियों में रोष व्याप्त, पानी सप्लाई को लेकर भी बढ़ी समस्या। लोगों की मांग है कि बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए।