किशनगंज- ठाकुरगंज के तातपौआ पंचायत के सरपंच मजहर आलम ने ग्रामीणों ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, कोडिन युक्त कफ सीरप के साथ दिलशाद नाम के युवक को दबोचा और सुखानी थाना पुलिस के हवाले किया, इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा, जो भी सरहदी क्षेत्र में 'नशाखोरी और बिक्री करेगा, उसका इलाज ऐसे ही किया जाएगा।

बिहार राज्य के

Transcript Unavailable.

टेढ़ागाछ में नौ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड वार्ड सदस्य संघ द्वारा प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।इन्होंने कहा कि सरकार सात निश्चय योजना से वार्ड सदस्यों को अलग रखी है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला से सामुदायिक संवाददाता धीरज सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत कुकुरबाघी पंचायत के बूंद नदी पर बना पुल एप्रोच के अभाव में बेकार हो गया है।करीब पांच वर्ष पूर्व ही बूंद नदी में आई बाढ़ में पुल का एप्रोच बह गया था।तब से आज तक यह पुल एप्रोचविहीन बना है।लोगों की मांग है कि पुल का एप्रोच बनाया जाए।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित बाल हृदय योजन में जरूरतमंद परिवारों के बच्चे के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है।इसके तहत वैसे बच्चों का मुफ्त में इलाज कराया जा रहा , जिनके दिल में छेद या एक से अधिक विकार हैं।जिले में अब तक हुई स्क्रीनिंग में 56 बच्चों में जन्म से ही ह्रदय में एक से अधिक विकार पाए गये हैं। जिनमें 18 बच्चे सर्जरी के लायक पाए गये हैं। बाकी बच्चे का दवा के द्वारा इलाज किया जा रहा है। 18 में से 10 बच्चे की सफल सर्जरी से अभयदान मिला है।

बिहार राज्य के किशनगंज एसपी डॉ इनामुल हक मेगनु ने सदर थाना में केस के अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इन्होंने थाना की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। बारी बारी से अनुसंधानकर्ता के साथ विभिन्न कांडों की समीक्षा की। एसपी ने लंबित कांडों के समय पर निष्पादन का निर्देश दिया। गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता लेते हुए निष्पादन का निर्देश दिया।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला को बने हुए 33 साल गुजर गए। इस बीच शहर में कई बड़े बदलाव हुए। शहर के बीच से फोरलेन तो बगल से एन एच सड़क गुजरती है। वहीं एक नया फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। वहीं नया सिलीगुड़ी-गोरखपुर एक्सप्रेस वे भी बनना है। जिसका 80 किमी हिस्सा किशनगंज में ही पड़ेगा। ऐसे में अब यातायात थाना की जरुरत काफी महसूस होने लगी है।

बिहार राज्य के किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा करीब 10 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी का काफिला सदर अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में ड्यूटी में उपस्थित कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया।इन्होंने मरीजों से पूछताछ करते सुविधाओं की जानकारी ली।

बिहार राज्य के किशनगंज जिले में जाति आधारित गणना को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी चार्ज अफसर के साथ वर्चुअल बैठक अपने कार्यालय वेश्म से किया। इस बैठक में वीसी के माध्यम से सभी चार्ज के वरीय नोडल पदाधिकारी ,बीडीओ, सीओ, ईओ जुड़े थे।डीएम ने सभी चार्ज अंतर्गत संपन्न जाति गणना के डाटा को प्रगणक के स्तर से बिजागा एप में प्रविष्टि और पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन करने के कार्य की समीक्षा की ।