किशनगंज जिले में जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम की सफलता को लेकर सोमवार को सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवा में परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन पीएचसी प्रभारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तमसिल अहमद अंसारी द्वारा फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया गया।
किशनगंज जिले में डेंगू पुष्टि के लिए सदर अस्पताल में एनएस 1 एलाइजा जांच शुरू हुआ। इससे डेंगू के संदिग्ध मरीजों का डेंगू पुष्टि के लिए अब दूसरे जिले से रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।आप सभी हमारी टीम की ओर से अपील है कि संदेह होने तुरंत जांच कराके उचित इलाज करवाये।
किशनगंज जिले में डेंगू व चिकुनगुनिया रोग से बचाव के लिए शहरी क्षेत्र में फॉगिंग का काम शुरु कर दिया गया है। वहीं बेगूसराय से आई टीम के द्वारा एंटी लार्वा का छिड़काव भी प्रारंभ हो गया है।बाताते चलें कि इसके अलावा नालों की साफ-सफाई भी करवायी जा रही है। जहां नाला का ढ़क्कन नहीं है वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया है।
आर बी आई में आने वाली है बहाली
महिला व बाल विकास विभाग निगम पटना के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में स्थित महिला विशेष कोषांग का जिला परियोजना प्रबंधक बाल विकास निगम के संतोष कुमार एवं केन्द्र प्रशासक सह वन स्टॉप सेंटर के शशि शर्मा के द्वारा कार्यालय का निरीक्षण किया गया।
रोजगार पर चर्चा की नए कार्यक्रम पर आपका स्वागत है।
कोचाधामन प्रखंड के काठामठा में विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज अस्फी ने लगाया जनता दरबार दो मामलों का हुआ निष्पादन अधिक जानकारी के लिए मोबाइल वाणी में क्लिक करें
Transcript Unavailable.
किशनगंज जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की अति महत्त्वाकांक्षी यूडीआईडी परियोजना के तहत सूबे में जिले के सदर अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को दिव्यांगजनों का जांच कर यूडीआईडी कार्ड एवं दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में सदर अस्पताल में प्रत्येक शुक्रवार को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया दिव्यांगता जांच शिविर में 24 दिव्यांगों का जांच कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
खबरें फटाफट-09 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.जातिय जनगणना की समीक्षा बैठक किशनगंज जिले में जाति आधारित गणना को लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी चार्ज अफसर के साथ वर्चुअल बैठक अपने कार्यालय से किया।डीएम ने सभी चार्ज अंतर्गत संपन्न जाति गणना के डाटा को प्रगणक के स्तर से बिजागा एप में प्रविष्टि और पर्यवेक्षक द्वारा सत्यापन करने के कार्य की समीक्षा की। 2.सदर अस्पताल का औचिक निरीक्षण किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री द्वारा करीब 10 बजे सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी का काफिला सदर अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल में ड्यूटी में उपस्थित कर्मियों में अफरातफरी का माहौल हो गया।इन्होंने मरीजों से पूछताछ करते सुविधाओं की जानकारी ली। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
