खबरें फटाफट-12 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.सदर अस्पताल में डेंगू जांच शुरू किशनगंज जिलेवासियों के लिए अच्छी खबर है कि डेंगू पुष्टि के लिए सदर अस्पताल में एनएस 1 एलाइजा जांच शुरू होगा। 2.रजिस्ट्री ऑफिस सड़क की स्थिति जर्जर ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच में स्टेशन रोड से रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए भीमवालिस की तरफ जाने वाली सड़क की स्थिति काफी बदतर हो गई है। जिससे स्थानीय नगर वासियों के साथ प्रतिदिन रजिस्ट्री ऑफिस में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
किशनगंज जिले के पीएम सम्मान निधि योजना के लाभुक किसानों के लिए जरुरी खबर है कि वे अपना ईकेवायसी एवं बैंक खाता को आधार तथा एनपीसीआई से लिंक 30 सितंबर तक करा लें।अन्यथा उन्हें 15 वीं किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है। एनपीसीआई से लिंक नहीं कराए हैं या किसी कारण से लंबित है उनके लिए जिला कृषि विभाग 12 सितंबर से 25 सितंबर तक राजस्व ग्रामवार अलग-अलग तिथियों में विशेष कैंप का आयोजन करने जा रही है।
किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड के मोधो पंचायत अंतर्गत चुनामारी वार्ड नo 07 मैं पिछले 5 दिन से सौलर स्ट्रीट लाइट खराब थी ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी थी और आज से सोलर स्ट्रीट लाइट को ठीक हो गया है सभी ग्रामीणों ने किया जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
जिले के कोचाधामन प्रखंड अन्तर्गत मज़कुरी पंचायत के लायतोर वार्ड संख्या 02 में मुखिया द्वारा सोखता का कार्य कराये जाने पर सभी ग्रामीण ने मुखिया का आभार प्रकट किया।
ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या पांच में स्टेशन रोड से रजिस्ट्री ऑफिस होते हुए भीमवालिस की तरफ जाने वाली सड़क की स्थिति काफी बदतर हो गई है। जिससे स्थानीय नगर वासियों के साथ प्रतिदिन रजिस्ट्री ऑफिस में आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में भी जल्द ही रेल कोच रेस्टूरेंट खुलेगा। जिसमें यात्रियों व लोगों को सस्ते दर पर स्वादिष्ट व्यंजन का लाभ मिलेगा। किशनगंज रेलवे स्टेशन परिसर में करीब दो माह पूर्व ही रेलवे अस्पताल के बगल में खाली पड़े जगह पर पुराने रेल कोच को लाकर शिफ्ट किया गया है।
किशनगंज जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का पहला चरण सोमवार से संचालित है। इसे लेकर सभी विभागीय तैयारियां पूरी हो चुकी है। अभियान की सफलता को लेकर सर्वे के आधार टीकाकरण से वंचित पांच साल तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं की ड्यू लिस्ट तैयार की गयी है। निर्धारित माइक्रोप्लान के आधार पर सर्वेक्षित लाभुकों का शत प्रतिशत टीकाकरण अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है।
किशनगंज जिले अंतर्गत अपने निज आवास कठामठा में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निष्पादन करने हेतु कोचाधामन विधायक प्रतिनिधी इमतियाज असफी ने जनता दरबार का किया आयोजन,जिसके तहत चोपड़ाबखारी के ग्रामीणों ने सड़क संबंधित समस्याओं से कराया अवगत,जिसको लेकर विधायक प्रतिनिधि ने जल्द सड़क बनवाने का दिया आश्वासन
स्वास्थ्य कर्मी की लापरवाही, उपस्वास्थ्य केन्द्र जंगल-झाड़ में तब्दील किशनगंज:टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खनियाबाद पंचायत के बेरिया में उपस्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र का हाल स्वास्थ्य सेवा के प्रति जागरूक राज्य सरकार की पोल खुलती दिख रही है, जिस जगह ग्रामीणों को इलाज के लिए आना है वहां चारों ओर जंगल ही जंगल नजर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आकृष्ट करने को कहा है और कहा कि इसे सुचारू रूप से चलना चाहिए ताकि गरीब लोगों को इसका लाभ मिल सके।
किशनगंज जिले में सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 कार्यक्रम की शुरुआत हुई।अभियान में टीकाकरण के सौ प्रतिशत आच्छादन को लेकर प्रथम चरण में जिले में 11 से 16 सितंबर तक आयोजित होने वाले अभियान के पहले दिन 93 सेशन साइट पर शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों का विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण किया जाना है।
