बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि विस्तारित की है। कक्षा नौ में अध्ययनरत विद्यार्थी 18 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थी को विलंब शुल्क देना होगा।
किशनगंज जिले में डेंगू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।बताते चलें कि डेंगू बुखार से निपटने की तैयारी को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग सभी जरूरी तैयारी रखी है। हालांकि जिले में डेंगू का एक भी मामला नहीं है, इसके बावजूद डेंगू की तैयारी में पूर्व से अलग से बना हुआ दस बेड का डेंगू वार्ड में डॉक्टर नर्स एवं पारामेडिकल स्टाफ का डॺूटी रोस्टर बनाया गया।
पोठिया के भोटाथाना पंचायत सतबोलिया मास्टर टोला से किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क जो सतबोलिया गांव से किशनगंज-ठाकुरगंज मुख्य सड़क का संपर्क जोड़ती है। यह सड़क पिछले तीन वर्षों से जर्जर रहने की वजह से भोटाथाना पंचायत के कई गांवों के लोगों को मुख्य सड़क तक आने जाने में बड़ी परेशानी हो रही है।
किशनगंज जिले में अब जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने चतुर्थ कृषि रोड मैप में वित्तीय वर्ष 2023-24 में सभी 38 जिले में जैविक खेती प्रोत्साहन योजना को लागू किया है। इसके लिए राशि की स्वीकृति भी दे दी है। इसके तहत पक्का वर्मी कंपोस्ट, व्यवसायिक वर्मी कंपोस्ट इकाई व बायो गैस प्लांट लगाया जाना है। इसमें सरकार की तरफ से 50 प्रतिशत अनुदान की भी व्यवस्था की गयी है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी जिले में जैविक खेती को बढ़ावा देकर खेती को दीर्घकालीन व टिकाऊ बनाना, विषमुक्त अन्न का उत्पादन करना, मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा व मिट्टी में उपलब्ध लाभदायक जीवाणुओं का संरक्षण करना है।
डीआरसीसी किशनगंज में आज कैंप लगाकर दिया जाएगा जॉब उन सभी इच्छुक उम्मीदवारों को इस जॉब कैंप में भाग लेना चाहिए और अच्छी नौकरी पाने के लिए इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए |
आज दिनांक 14 सितम्बर 2023 को दिन के 04 बजे से होने वाले जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन सह आम सभा स्थल कोचाधामन-प्रखंड अंतर्गत हल्दीखोरा हाट का आयोजकों द्वारा जायजा लिया गया।आप सभी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई ने मुफ्त में आधार कार्ड को अपडेट करने की अंतिम तिथि तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। अब 14 दिसंबर 2023 तक आधार को अपडेट कर सकेंगे। पहले इसकी समय सीमा 14 सितंबर निर्धारित थी।
दिघलबैंक प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय तुलसिया के फोकल शिक्षक ने चेतना सत्र के दौरान बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं और उसके बचाव को लेकर बताते हुए कहा की रोज कहीं न कहीं सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों से दुर्घटनाएं होती है। अगर हम सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें तो दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। जैसे सड़क पार करते समय जेब्रा क्रासिंग से ही सड़क पार करें,गाड़ी चलाते समय मोबाईल का व्यवहार न करें, नशे की हालत में गाड़ी न चलायें, ट्रैफिक नियमों और संकेतों का पालन करें,छोटे बच्चों को व्यसत सड़कों पर साइकिल चलाने न दें, बाईक चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने आदि जानकारियां दी।
